फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   meeting

ग्राम प्रधान को अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश

Thu, 16 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
meeting
कोपागंज थाना क्षेत्र के लाडनपुर गाँव में रास्ते पर अतिक्रमण की जाँच करने पहुँची राजस्व टीम और मौ? - फोटो : MAU
कोपागंज। सदर एसडीएम अतुल वत्स के निर्देश पर बृहस्पतिवार को ब्लाक के लाडनपुर गांव में पांच सदस्यीय टीम पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की शिकायत पर गांव के मुख्य चकमार्ग पर कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण की जांच की। साथ ही शिकायत सही मिलने पर ग्राम प्रधान को अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। बताते चले कि लाडनपुर गांव के मुख्य चकमार्ग पर कुछ मनबढ़ों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। साथ ही बीच मार्ग पर गड्ढा खोद कर अपने घरों से निकलने वाला गंदा पानी बहाया जा रहा थ। जिसकी शिकायत बुधवार को गांव के लोगों ने सदर एसडीएम अतुल वत्स को पत्रक सौंपकर की थी। लोगों की इस शिकायत को अमर उजाला ने ‘अतिक्रमण के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। बृहस्पतिवार को सदर एसडीएम के निर्देश पर पांच सदस्यीय टीम लाडनपुर गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की शिकायत की जांच। अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर टीम ने ग्राम प्रधान को अतिक्रमण हटाने का निर्देश देते हुए पानी निकासी के लिए नाली निर्माण कराने का निर्देश दिया। जांच टीम में राजन सिंह, अभिषेक शाही, रामकृति सिंह, कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed