फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Meeting held in Lok Adalat to settle more and more family matters

लोक अदालत में अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों के निस्तारण के लिए हुई बैठक

Wed, 23 Jun 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Meeting held in Lok Adalat to settle more and more family matters
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 10 जुलाई को दीवानी कचहरी परिसर में लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आदिल अफताब अहमद की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश आदिल आफताब अहमद तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मिथिलेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस दौरान अधिक से अधिक पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसमें अधिवक्ताओं का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आदिल अफताब अहमद ने बताया कि जो भी पारिवारिक मामलों में पक्षकार सुलह समझौता से अपने मामले का निस्तारण करना चाहते हैं। वह अपना सुलहनामा पत्रावली में दाखिल कर दे। सुलहनामा में पक्षकारों का फोटो तथा उनका आधार कार्ड के साथ ही पक्षकारों का व्हाट्सएप युक्त मोबाइल नंबर अंकित कर दें। ताकि किन्हीं परिस्थितियों में पक्षकार नियत राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित नहीं हो सकेंगे तो उनके नंबर पर कॉल करके सुलहनामा को तस्दीक करा कर मामले का निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय कोर्ट नंबर एक आनंद प्रकाश सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मिथिलेश सिंह कुशवाहा , वरिष्ठ अधिवक्ता सदानंद राय ,ओम प्रकाश पांडेय, विनोद कुमार सिंह सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed