फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Meera died after being beaten by her husband and mother-in-law; both were sent to jail.

Mau News: पति और सास की पिटाई से हुई थी मीरा की मौत, दोनों जेल भेजे गए

Tue, 12 May 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Meera died after being beaten by her husband and mother-in-law; both were sent to jail.
जांच के बाद मीरा चौहान (28) हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने रविवार की रात पति अखिलेश चौहान और सास कौशिल्या देवी को बिजपूरा खदरा स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बीते 30 अप्रैल की शाम चार बजे बीजपुरा खदरा निवासी मीरा चौहान का शव बगल के गांव सरहरा जमीन सरहरा स्थित खेत में मिला था। इससे 24 घंटे पहले वह प्रेमी देवर के साथ शादी की जिद लेकर कोतवाली पहुंची थी। मीरा ने अखिलेश से भी प्रेम विवाह किया था, जिससे उसे एक तीन वर्षीय बेटा और चार वर्षीय बेटी हैं।
विज्ञापन

सास कौशिल्या देवी ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाते हुए प्रेमी देवर सूरज चौहान, उसके पिता मरछू और मां तारा देवी के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी थी। इस आधार पर पुलिस ने बीते छह मई को प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के दौरान घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने पाया कि 29 अप्रैल की रात मीरा अपने प्रेमी सूरज के साथ चली गई थी। मरछू ने बेटे और मीरा को समझाया था, जिसके बाद मीरा अपने दो बच्चों के साथ घर लौट गई थी।
जांच में सामने आया कि तहरीर देने वाली सास कौशिल्या देवी और पति अखिलेश ने मीरा को डंडे, लात और घूंसों से पीटा था। मारपीट के बाद उसे घर से भगा दिया गया था। उन्हीं चोटों के कारण उसकी मौत हो गई थी।


विवेचना के दौरान पति और सास का नाम प्रकाश में आने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गलत नामजदगी पाए जाने पर मरछू और उनकी पत्नी तारा का नाम मुकदमे से निकाल दिया गया है। -प्रमेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, घोसी कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article