फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Medicine and food will be made to improve

दवा और खानपान को बनाया जाएगा बेहतर

Sat, 31 Jan 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Sat, 31 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Medicine and food will be made to improve
मातृ एवं बाल स्वास्थ्य संरक्षण अभियान की रूपरेखा एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा कि मातृ मृत्यु एवं बाल कुपोषण में कमी के लिए एक फरवरी से तीन महीने तक का कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन


 इस अभियान में शून्य से दो वर्ष के शिशुओं को पूर्ण टीकाकरण में वृद्धि करना संस्थागत प्रसवों में वृद्धि कराना तथा बाल कुपोषण में कमी के लिए पांच वर्ष से कम के बच्चों का वजन तथा लंबाई की माप कराई जाएगी।
विज्ञापन


प्रथम चरण में जिलास्तर पर तैयारी के बाद इसमें द्वितीय चरण में तीन, चार व पांच फरवरी को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों की टीम गठित होगी।

टीम मेें प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीडीओ, बाल विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पूरे ब्लाक का माइक्रोप्लान बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस प्लान के तहत तीसरे चरण में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में गांवों में एएनएम, आशा, ग्राम विकास अधिकारी की उपस्थिति में बैठक कराई जाएगी। इसमें जनपदस्तरीय अधिकारियों को इसकी मानीटरिंग के लिए लगाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में प्रथम नियमित टीकाकरण कराया जाएगा। गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराया जाएगा। शून्य से दो वर्ष के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। दो से पांच वर्ष तक के बच्चों का पोषण सामग्री अदि का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

 तीन माह तक चलने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर सभी ब्लाकों तथा गांवों में बैठक कर लोगों को जागरूक किया जाए। बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं को चिंहित कर उन्हें समुचित सुविधा एवं दवाएं उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस गतिविधि में संबंधित सभी अधिकारी, कर्मचारी पूरी लगन के साथ कार्य करें।


 यदि लापरवाही सामने आएगी तो क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नंदलाल यादव, जिला कार्यक्रम प्रंबंधक रविंद्र नाथ एनआरएचएम, डीसीपीएम एनआरएचएम सतोष कुमार सिंह,   सभी उपजिलाधिकारी, परियोजना निदेशक डा. हरिचरन सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी  दिनेश प्रसाद, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सभी ईओ सहित सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed