फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Medical store operator sued for assaulting a doctor

डॉक्टर से मारपीट करने में मेडिकल स्टोर संचालक पर मुकदमा

Thu, 12 Aug 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Medical store operator sued for assaulting a doctor
घोसी कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को घोसी सीएचसी के मेडिकल अफसर की तहरीर पर मेडिकल स्टोर संचालक और उसके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, इस घटना से नाराज पीड़ित चिकित्सक के नेतृत्व में चिकित्सकों का दल डीएम तथा एसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ उनके असलहों का लाइसेंस निरस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

सौंपी गई तहरीर में घोसी सीएचसी में तैनात मेडिकल अफसर डॉ. एचके पंकज ने कहा है कि बुधवार को वह अपने कक्ष में मरीजों को देख रहे थे। आरोप लगाया कि उसी दौरान सीएचसी के बाहर एक मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले बृजेश सोनकर का पुत्र पवन सोनकर उनके कक्ष में पहुंचा और अपने अनुसार दवा लिखने के लिए दबाव बनाने लगा। आरोप लगाया है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया गया तो पवन अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगा। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने अपने पिता ब्रजेश सोनकर को बुला लिया। जहां दोनों ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मरीजों का विवरण लिखे जाने वाले रजिस्टर को भी फाड़ दिया। डॉ पंकज ने आरोप लगाया कि ब्रजेश सोनकर ने धमकी देते हुए रिवाल्वर तान दिया। तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने ड्यूटी के दौरान गालीगलौज देने, धमकी देने के साथ यूपी चिकित्सा परिचर्चा सेवाकर्मी हिंसा और संपत्ति की क्षति अधिनियम के धारा आदि में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में लग गयी है। एसओ संजीव कुमार दुबे ने बताया कि डॉक्टर के तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed