फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Medical college will also open in the district: Suresh Passi

जिले में भी खुलेगा मेडिकल कालेज: सुरेश पासी

Fri, 19 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Medical college will also open in the district: Suresh Passi
मऊ। जिले में मेडिकल कालेज की आधारशिला जल्द रखी जाएगी। बंद पड़ी स्टेट स्पिनिंग मिल को संचालित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। इस समस्या का निदान जरूर होगा। ये बातें प्रदेश के गन्ना विकास और चीनी उद्योग विभाग के मंत्री व जिला मंत्री सुरेश पासी ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

प्रदेश में योगी सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। कहा कि पूर्व की सरकारों ने काम के नाम पर सिर्फ शिलापट्ट लगाने का कार्य किया, जबकि विकास का कार्य योगी के नेतृत्व में प्रदेश में गठित में भाजपा सरकार में हुआ। कहा, प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिन अपराधियों के भय से बाहर के व्यापारी प्रदेश में कदम नहीं रखना चाहते थे, आज वो यहां कल कारखाने लगाने के लिए लालायित है। एक सवाल के जवाब में कहा कि मेडिकल कालेज की स्थापना जल्द होगी। बंद स्पिनिंग मिल को चालू कराने का प्रस्ताव सीएम को दिया जाएगा। कहा कि बोले कोरोना संक्रमण काल के चलते विकास के पहिए को कुछ क्षण के लिए रोकना पड़ा था। लेकिन पुन: उसी गति से विकास का कार्य शुरु हो गया है। बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता की जरूरतों का सदैव ध्यान रखते हैं। बोले जबसे मुझे मऊ जिले की जिम्मेदारी मिली है, एक एक करके वो जनता की खुशहाली का मार्ग प्रशस्थ करने का प्रयास कर रहें है। बोले जिले में आईटीआई, रोडवेज, अस्पताल, पूूर्वांचल एक्सप्रेस वे, विद्युत उपकेंद्र आदि की व्यवस्था योगी की सरकार ने किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जिले से चढ़ने और उतरने की कोई व्यवस्था न होने तथा इसकी व्यवस्था करने के बाबत बोले जाने पर मंत्री ने कहा कि इस समस्या को भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी, वैसे सरकार की मंशा है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे किनारे उद्योग लगाया जाए। ताकि प्रदेश में रोजगार बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed