फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Measures suggested for protection against floods and disasters.

Mau News: बाढ़ और आपदा से बचाव के बताए उपाय

Thu, 11 Jun 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Measures suggested for protection against floods and disasters.
दोहरीघाट के सरयू तट रामघाट पर बाढ़ से बचाव के लिए मॉक ड्रिल करते पीएसी के जवान। संवाद
दोहरीघाट कस्बा स्थित रामघाट पर सरयू नदी में बृहस्पतिवार को पीएसी के जवानों ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को बाढ़ से बचाव और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

घोसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार की उपस्थिति में 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ के कमांडर बद्रे आलम के नेतृत्व में पीएसी की टीम ने मॉक ड्रिल किया।
इस दौरान टीम ने बाढ़ के दौरान होने वाले राहत एवं बचाव कार्यों का सजीव पूर्वाभ्यास प्रस्तुत किया। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि जब बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश करे तो तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन किस प्रकार चलाया जाए।
विज्ञापन

पीएसी के जवानों ने डूबते लोगों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने और उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने की विधि का प्रदर्शन किया।
एसडीएम अशोक कुमार ने यह भी बताया कि बाढ़ के समय किसी को चोट लगे या सर्पदंश हो जाए, तो तत्काल सहायता कैसे दी जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों को बाढ़ के पानी से निकलने के लिए स्थानीय संसाधनों जैसे बोतल और केले के थंब (तने) का प्रयोग करने की विधि भी समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी अन्य सुझाव भी दिए, जैसे सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लेना, पीने के पानी को सुरक्षित रखना, बिजली के खंभों और तारों से दूरी बनाए रखना और प्रशासन के निर्देशों का पालन करना।

निरीक्षण और मॉक ड्रिल के दौरान तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव, अभिषेक वर्मा, सीओ जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी, डॉ. के.के. कमल, डॉ. मोहिंदर प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed