फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Measurement of school and temple from liquor shop

Mau News: शराब की दुकान से स्कूल और मंदिर की हुई पैमाइश

Tue, 05 Mar 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Measurement of school and temple from liquor shop
कोपागंज। स्थानीय नगर पंचायत में आबादी के बीच स्थित देशी शराब की दुकान की मंगलवार को जांच करने पहुंचे आबकारी निरीक्षक और मुहल्ले वासियों के बीच बहस हो गई। आबकारी इंस्पेक्टर को वहां से लौटना पड़ा। नगर पंचायत में चौक के पास मुहल्ले में स्थित देशी शराब की दुकान को स्थानांतरित करने को लेकर मुहल्ले वासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायत की थी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद आबकारी इंस्पेक्टर विमलेश कुमार मुहल्ले में पहुंचे। शराब की दुकान से मंदिर और विद्यालय की दूरी की पैमाइश की। बातचीत के दौरान विमलेश कुमार ने लोगों ने शराब की दुकान से मंदिर और विद्यालय की दूरी तक का कागज मांग दिया। जिसपर मुहल्लेवासी नाराज गए और बहसबाजी हो गई।
विज्ञापन

वहां मौजूद पुरुषोत्तम दास, रचना, निहारिका, लालजी साहनी, जानकी साहनी, रश्मि अग्रवाल, उषा गुप्ता, संजय गुप्ता, सुभाष अग्रवाल आदि लोगों ने बताया कि शराब की दुकान के आस पास दर्जनों मकान हैं। यहां से 55 मीटर की दूरी पर स्कूल और 65 मीटर की दूरी पर मंदिर है। सुबह छह बजे से रात के 12 बजे तक शराब की दुकान में बैठकर लोग शराब पीते हैं और अभद्रता हैं। पीड़ित ने कोपागंज थाने में तहरीर दिया था। जिसके बाद जिला आबकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे बातचीत के दौरान मुहल्ले वासियों ने उनका भी विरोध किया था। कोई कार्रवाई नहीं होने पर सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराया था। वहीं इस संबंध में आबकारी इंस्पेक्टर विमलेश कुमार ने बताया कि मुहल्ले वासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। उसी संबंध में जांच के लिए टीम गई थी। मंदिर और स्कूल की शराब की दुकान की दूरी की पैमाइश कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed