फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Maximum temperature dropped by five degrees and minimum by two degrees over three days.

Mau News: तीन दिन में अधिकतम तापमान में पांच और न्यूनतम में दो डिग्री की गिरावट

Tue, 30 Jun 2026 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Maximum temperature dropped by five degrees and minimum by two degrees over three days.
बदला मौसम :मंगलवार को आसमान में छाए रहे बादल,नही हुई बारिश।संवाद
गत सोमवार को जिले के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला है। इसके चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वहीं पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।
आसमान में बादल छाए रहने और वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन उमस के कारण परेशानी बनी रही। मंगलवार को तड़के से ही आसमान में घने बादल छाए रहे।
विज्ञापन

दिन में हल्की धूप निकलने के बावजूद नमी अधिक रहने से मौसम में चिपचिपाहट महसूस की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्द्रता 78 प्रतिशत रही, जबकि हवा की गति लगभग 8 किलोमीटर प्रति घंटा रही। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उस दिन आर्द्रता 63 प्रतिशत रही।
मौसम में लगातार बदलाव के कारण खांसी, जुकाम, बुखार और सांस संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ने की बात सामने आ रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले एक से दो दिन में मानसून सक्रिय हो सकता है। मौसम अनुकूल होते ही क्षेत्र में धान की रोपाई भी शुरू हो गई है।

कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने एक से दो दिन में मानसून सक्रिय होने की संभावना जताई है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि धान की रोपाई के 25 दिन बाद खरपतवार नाशी दवा का छिड़काव करें।

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
तारीख
अधिकतम न्यूनतम
30 जून
34
28
29 जून 36
29
28 जून 37
29
27 जून
39
30
26 जून
38
31
25 जून
40
31
24 जून
41
30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed