Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Maximum and minimum temperatures increased by one degree Celsius

Mau News: एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

Fri, 15 May 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Maximum and minimum temperatures increased by one degree Celsius
गर्मी के बीच कलेक्ट्रे ​स्थित सड़क से होकर मुंह ढककर साइकल से कालेज से घर जातीं छात्राएं।संवाद
बृहस्पतिवार को तेज धूप और गर्मी के प्रकोप के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर आवाजाही कम रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम में उतार-चढ़ाव होने से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप रही। सुबह सात बजे के बाद ही धूप काफी तेज महसूस होने लगी थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप का असर भी बढ़ता गया। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 50 प्रतिशत रही, जबकि 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम पारा बढ़ने से मौसम में उमस महसूस की गई।
जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर लोगों की सेहत पर भी दिख रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। जिला अस्पताल में वायरल बुखार, डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
बच्चे और बुजुर्ग इसकी अधिक चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में ज्यादातर मौसम संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में बुखार और डायरिया का संक्रमण अधिक देखा जा रहा है।
इमरजेंसी और बच्चों के वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या लगातार बनी हुई है। इमरजेंसी वार्ड में कई मरीज पेट दर्द, बुखार और सांस संबंधी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बदलते मौसम की चपेट में आकर बच्चे और बुजुर्ग अधिक बीमार पड़ रहे हैं। वायरल बुखार के साथ उल्टी-दस्त के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें और सिर को सीधे धूप से बचाएं। शाम के समय तले-भुने, मैदे से बने भोजन और फास्टफूड से परहेज करें।
तरबूज, खरबूजा, संतरा जैसे रसदार फल अधिक खाएं। खीरा, ककड़ी और दही का सेवन करें। छाछ, लस्सी, आम पना और नींबू पानी का अधिक सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed