फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau's Ravi and Mangesh will shine in IPL

Mau News: आईपीएल में चमक बिखेरेंगे मऊ के रवि और मंगेश

Thu, 18 Dec 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mau's Ravi and Mangesh will shine in IPL
रवि सिंह। क्रिकेट ​खिलाड़ी - फोटो : गूजीपुर गांव ​स्थित बाग में बनी पक्की पिच दिखाते प्रशांत वीर के छोटे भाई आर्यवीर।
मऊ। जिले के दो क्रिकेट खिलाड़ी रवि और मंगेश का चयन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सीजन 2026 में हुआ है। रवि सिंह को मिनी आक्शन में 95 लाख रुपये में राजस्थान राॅयल्स ने खरीदा है। वहीं, मंगेश यादव को रायल चैलेंजर्स बंगलूरू ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के इमिलियाडीह गांव निवासी रवि सिंह के आईपीएल में चयन होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। रवि बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेट कीपर भी हैं। रवि रेलवे की टीम के साथ क्रिकेट खेलते हैं। स्पोर्ट्स कोटा से वह रेलवे में नौकरी कर रहे हैं। इस समय तैनाती कोलकाता के हावड़ा में है। रवि ने उत्तर प्रदेश में कई क्रिकेट प्रतियोगिताओं के साथ रणजी भी खेला है। रवि की शिक्षा वाराणसी से हुई। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के हैं।
विज्ञापन

वहीं, मंगेश यादव घोसी तहसील के जमीन कैथवली गांव के रहने वाले हैं। मंगेश यादव बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओरे के साथ बल्लेबाजी भी करते हैं। मंगेश को शुरु से ही क्रिकेट का जुनून सवार था। कड़ी मेहनत के दम पर मध्य प्रदेश टी-ट्वेंटी लीग में अपना स्थान पक्का किया। उसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगेश ने 14 विकेट हासिल किए थे। यहीं से उनका प्रदर्शन आईपीएल के सेलेक्टर्स के सामने आया और मिनी आक्शन में उनका नाम शामिल किया गया। मंगेश बेहतरीन आलराउंडर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
रवि के पिता पुलिसकर्मी, मंगेश के ट्रक ड्राइवर
राजस्थान राॅयल्स टीम में चयनित होने वाले रवि सिंह के पिता पृथ्वीनाथ सिंह वाराणसी में यूपी विजिलेंस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। रवि परिवार के साथ वाराणसी में रहते हैं। रायल चैलेंजर्स बंगलूरू में चयनित मंगेश यादव के पिता राम अवध यादव मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में ट्रक ड्राइवर हैं। मंगेश भी परिवार के साथ छिंदवाड़ा में ही रहते हैं।

इनसेट
परिवार और गांव में खुशी का माहौल
क्रिकेट खिलाड़ी रवि सिंह और मंगेश यादव का आईपीएल में चयन होने के बाद उनके परिवार के साथ गांव में भी और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। रवि के इमिलियाडीह गांव में उनके चाचा विजय प्रताप सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह शिवा, आशु, भोले, शेरु ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। वहीं, मंगेश यादव के घोसी तहसील के जमीन कैथवली गांव में लोगों मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। ग्राम प्रधान अमरेंद्र राजभर, उदयराज यादव, चंद्रिका यादव, महेंद्र यादव, रामबिलास यादव, रामसमुझ यादव ने मंगेश को बधाइयां दीं।

रवि सिंह। क्रिकेट खिलाड़ी

रवि सिंह। क्रिकेट खिलाड़ी- फोटो : गूजीपुर गांव स्थित बाग में बनी पक्की पिच दिखाते प्रशांत वीर के छोटे भाई आर्यवीर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed