फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau wins by two runs; excitement lasts until the final ball.

Mau News: दो रन से जीता मऊ, आखिरी गेंद तक बरकरार रहा रोमांच

Fri, 04 Sep 2026 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mau wins by two runs; excitement lasts until the final ball.
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर आयोजित मैच में खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
मऊ। सहादतपुरा स्थित ग्राउंड पर शुक्रवार को अंडर-14 क्रिकेट का मुकाबला रोमांच की सारी हदें पार कर गया। 116 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही आरडीएस क्रिकेट एकेडमी मधुबन की टीम जीत से महज दो रन दूर रह गई। प्रवीण क्रिकेट क्लब मऊ ने शानदार गेंदबाजी के दम पर उसे 113 रन पर समेटकर दो रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मऊ के आदेश ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल करते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें मैच ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रवीण क्रिकेट क्लब मऊ की टीम ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 115 रन बनाए। आदेश ने 21 और ऋषभ ने 10 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाजों में कोई भी सात रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। मऊ की पारी में अतिरिक्त रनों का बड़ा योगदान रहा। टीम को कुल 47 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। आरडीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से शिवांश ने प्रभावी गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए। ऋतिक, कृष्णा, आलोक, कविश और दक्ष को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

116 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबन की शुरुआत मजबूत रही। सलामी बल्लेबाज दक्ष ने 32 और आरव ने 16 रन बनाकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों के आउट होते ही पूरी पारी लड़खड़ा गई। मधुबन के चार बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके, जबकि चार बल्लेबाज महज एक-एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दबाव में विकेट लगातार गिरते रहे और पूरी टीम 113 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह मऊ ने दो रन से बेहद करीबी जीत दर्ज की। मऊ की तरफ से गेंदबाजी में आदेश, साहिल और शौर्य ने दो-दो विकेट चटकाए। ऋषभ, राजवीर और फरहान को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ की जीत के सबसे बड़े नायक आदेश रहे। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में दो विकेट लेकर मधुबन की पारी पर निर्णायक अंकुश लगाया। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग यश और पीयूष ने की, जबकि प्रवीण ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed