{"_id":"5fea2a598ebc3e3bb4242fcf","slug":"mau-will-be-the-biggest-hub-of-development-in-purvanchal-dara-singh-mau-news-vns566057327","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में मऊ विकास का सबसे बड़ा हब होगा:दारा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में मऊ विकास का सबसे बड़ा हब होगा:दारा सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन (मऊ)। नगर पंचायत के पाती रोड स्थित खेल के मैदान में सोमवार को नगर पंचायत की तरफ से कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने 1100 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान तथा चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि आने वाले समय में पूर्वांचल में मऊ विकास का सबसे बड़ा हब होगा। मधुबन नगर पंचायत में बसने के लिए लोग जमीन तलाशेंगे। कहा कि जब देश की सत्ता गरीब के बेटे के हाथ में आई तो गरीबों के घरों में गैस के चुल्हे जलने लगे। गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास से आच्छादित किया जा रहा है।
बेघर परिवारों को मुख्यमंत्री आवास देने का कार्य किया गया।इस सरकार में जो गरीब असहाय होगा सरकार उसे योजनाओं का लाभ पहुंचाएगी। मधुबन विधान सभा में ग्रामीण सड़कों पर 50 करोड़ रूपये का काम किया। आगामी समय में विधान सभा का प्रत्येक गांव सड़कों से जुटेगा। मऊ की जनता को टर्मिनल का सौगात दिया । अब मऊ के लोगों को अन्य प्रांतों में जानें के लिए वाराणसी एवं गोरखपुर जा कर ट्रेन नहीं पकड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन
देवरांचल के लोगों को 50 करोड़ की लागत से बनने वालें फायर ब्रिगेड भवन का निर्माण जारी है।शिक्षा को बढावा देने के लिए हृदयपट्टी में राजकीय महिला महाविद्यालय की आधारशिला रखा। बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर शहरों में जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी। नगर पंचायत मधुबन को करोड़ों की लागत से बनने वालें नाले के निर्माण को शीघ्र कराने के लिए धन अवमुक्त कराने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया, चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, सुनील गुप्ता, दुर्गविजय राय, शिवप्रकाश उपाध्याय, विनय राय बंटी, विजय प्रकाश पांडेय, इंदल गिरी आदि ने संबोधित किया। इस अवसर राहुल दीक्षित, महाप्रसाद गुप्ता, धनंजय पांडेय, लालबहादुर मल्ल, शिवशरन मल्ल, गिरीश गुप्ता आदि शामिल रहे।