{"_id":"657429c61de7f56a2d0b4eb8","slug":"mau-wall-collapse-the-district-was-shaken-by-the-sound-of-the-hooter-of-the-ambulance-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Wall Collapse: एंबुलेंस के हूटर की आवाज से दहल उठा था जिला, घटना के बाद दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Wall Collapse: एंबुलेंस के हूटर की आवाज से दहल उठा था जिला, घटना के बाद दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
Sat, 09 Dec 2023 02:18 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:18 PM IST
सार
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित एक खाली प्लाट की दीवार शुक्रवार की दोपहर तीन बजे अचानक ढहने के बाद मलबे का ढेर लग गया। घटना के बाद दोनों समुदाय के लोग अपने हाथों से मलबे को हटाते रहे। लगभग आधा घंटे बाद जेसीबी से मलबे को हटाने के कार्य में तेजी आ गई।
विज्ञापन
मऊ दीवार हादसा
- फोटो : संवाद
विस्तार
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित एक खाली प्लाट की दीवार ढहने के बाद मौके पर एंबुलेस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ला रही एबुंलेंस के हूटर से घोसी कस्बा सहित राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर मऊ नगर दहल उठा। वाहन चालक जागरुकता दिखाते हुए हूटर बजाते चल रही एंबुलेंस को रास्ता देते रहे। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद अस्पताल पर जमा लोग सहयोग देते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर स्थित एक खाली प्लाट की दीवार शुक्रवार की दोपहर तीन बजे अचानक ढहने के बाद मलबा का ढेर लग गया। घटना के बाद दोनों समुदाय के लोग अपने हाथों से मलबे को हटाते रहे। लगभग आधे घंटे बाद जेसीबी से मलबे को हटाने के कार्य में तेजी आ गई।
विज्ञापन
दीवार गिरने और मकान ढहने में कई लोगों की हो चुकी है मौत
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर में दीवार गिरने की घटना ने जिलेवासियों को झकझोर दिया है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दीवार तथा मकान गिरने से कई लोगों की मौत हो चुकी है।
10 मई 2023 को मधुबन थाना क्षेत्र के जैतपुर बभनौली में मंगलवार की दोपहर तीन बजे दीवार गिरने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। गांव निवासी पिंटू का चार वर्षीय बेटा विवेक घर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह ईंट की दीवार के पास जा पहुंचा, तभी अचानक दीवार भरभरा कर गिर पड़ी थी।
दो वर्ष पूर्व 17 सितंबर 2021 को घंटों झमाझम बारिश के चलते मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के धर्मशीपुर ग्राम पंचायत की बस्ती में कच्चा मकान ढहने से सूर्यनाथ (45) पत्नी रामताजी (40) की मौत हो गई थी। 20 जून 2021 को प्रात: पांच बजे हलधरपुर थाना अंतर्गत पीपरसाथ ग्राम पंचायत में मिट्टी की दीवार अचानक गिरने से 65 वर्षीय किसान रामबदन यादव पुत्र स्व. कविराज यादव की मौत हो गई थी।
सोशल मीडिया से लेते रहे पल-पल की जानकारी
हादसे के संबंध में लोग सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने तथा जानकारी शेयर करते रहे। दूरदराज के लोग फेसबुक, वाट्सएप सहित अन्य माध्यमों से पल-पल की जानकारी लेते रहे।