फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau SDM and CFO ordered evacuation of warehouse due to lack of fire safety measures

मऊ में बड़ी लापरवाही: दो साल में दो बार लगी आग, फिर भी फायर सेफ्टी गायब; गोदाम खाली करने के निर्देश

Fri, 03 Jul 2026 05:10 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 03 Jul 2026 05:10 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले में मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में एसडीएम और सीएफओ ने गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक गोदाम में फायर सेफ्टी न मिलने पर अधिकारियों ने गोदाम खाली करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Mau SDM and CFO ordered evacuation of warehouse due to lack of fire safety measures
एसडीएम और सीएफओ ने किया गोदामों का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में स्थित खाद्य सामर्गी के गोदाम में दो साल में दो बार आग लगने के बाद भी फायर फाइटिंग की व्यवस्था न देख शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों के होश उड़ गए। निरीक्षण के दौरान गोदाम में कोल्ड ड्रिंक, पानी की बोतलें, खाद्य तेल, माचिस, नमकीन और कुरकुरे आदि खाद्य सामग्री भरी थी। 

विज्ञापन


एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री और सीएफओ के वर्मा ने दो दिन में गोदाम खाली करने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं करने पर सारा सामान उसमें सील कर दूसरों की जान खतरे में डालने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसी गोदाम में दो साल में दो बार आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया था और मुहल्ले के घरों तक आग फैल गई थी। 
विज्ञापन


घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने गोदाम में आवश्यक फायर फाइटिंग उपकरण लगाने के निर्देश दिए थे। लेकिन शुक्रवार को हुए निरीक्षण में कोई भी व्यवस्था नहीं मिली। टीम ने तीन घंटे तक गोदाम का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने घनी आबादी के बीच संचालित इस गोदाम को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन के भीतर गोदाम खाली कराने के आदेश के अनुपालन की निगरानी के लिए गोदाम पर अग्निशमन विभाग के चार फायरमैन, तहसील के दो कर्मचारी, नगर पंचायत के दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि इस गोदाम में कई बार भीषण आग लग चुकी है। इनको सुरक्षा के लिए बड़े इंतजाम का आदेश किया गया था, लेकिन कोई इंतजाम न मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। इस दौरान तहसीलदार अनीश सिंह, एसडीओ विद्युत कृष्ण यादव, अवर अभियंता रमाकांत यादव, शैलेंद्र उर्फ गुंजन श्रीवास्तव, सत्यपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed