फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau's youth dies in bike accident in Varanasi, another injured

मऊ के युवक की वाराणसी में बाइक दुर्घटना में मौत, दूसरा घायल

Sun, 12 Sep 2021 09:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
Mau's youth dies in bike accident in Varanasi, another injured
रतनपुरा। पूर्व विधायक मन्नू राम के दाह संस्कार में बाइक से वाराणसी गए मेउडी कला ग्राम पंचायत के दो युवकों की बुलेट अनियंत्रित होकर वाराणसी के रजवाड़ी में डिवाइडर से टकरा गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मन्नू राम के दाह संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग वाराणसी गए थे। उनके पड़ोस के ही दो युवक मनजीत 22 पुत्र अशोक राम और विशाल 20 पुत्र कल्पनाथ राम बुलेट मोटरसाइकिल से अंतिम संस्कार में शामिल होने वाराणसी गए थे। वहां से वापस आते समय वाराणसी के रजवाड़ी में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे मनजीत की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विशाल को वाराणसी के कबीर चौरा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जैसे ही इसकी सूचना गांव पहुंची गांव में कोहराम मच गया मृतक मनजीत के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। पूरे गांव में युवक की मौत से सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed