फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau's youth dies from Corona in Saudi Arabia

अब्बू मुझे बचा लो, किसी तरह से घर बुला लो...

Tue, 26 May 2020 11:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 26 May 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mau's youth dies from Corona in Saudi Arabia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

अब्बू मुझे बचा लो, किसी तरह घर बुला लो... मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुरा निवासी युवक ने 14 मई को सऊदी अरब में कोरोना संक्रमण से मौत के दो दिन पहले फोन पर यह गुहार लगाई थी, लेकिन अफसोस यह कि बेबस पिता अपने बीमार बेटे के लिए कुछ नहीं कर सका। 

विज्ञापन


 कोपागंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुरा मुहल्ला निवासी युवक परिवार की खुशहाली और तरक्की के लिए चार वर्ष पूर्व सऊदी अरब गया था। वहां जाने के लिए उसे परिवार की जीविका के साधन लूम को भी 25 हजार रुपये में बेच देना पड़ा था। वहां अल सुलैन शहर में उसे चालक का काम मिल गया था। इस दौरान वह परिवार को लगातार पैसे भेजता रहा।
विज्ञापन


लेकिन हाल के महीनों में कोरोना महामारी फैल जाने पर वह घर आने का प्रयास करने लगा। लेकिन इस दौरान वह कोरोना से संक्रमित हो गया। उसका सऊदी में उपचार चला, लेकिन 14 मई को उसने दम तोड़ दिया। उसके पिता ने बताया कि उनके बेटे ने दम तोड़ने से दो दिन पहले उन्हें फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसने रो-रोकर सिर्फ इतना कहा कि अब्बू मुझे बचा लो, किसी तरह घर बुला लो। फोन पर उधर उनका पुत्र रो रहा था, इधर बेटे की बात सुनकर वह भी रोते रहे। युवक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। युवक की शादी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed