{"_id":"67eb990b4bae808e7a0eff8e","slug":"mau-road-accident-three-people-injured-in-collision-of-car-with-truck-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बेकाबू कार, हादसे में तीन घायल; एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बेकाबू कार, हादसे में तीन घायल; एक की हालत गंभीर
Tue, 01 Apr 2025 01:13 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:13 PM IST
सार
Mau News: मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के थानीदास मोड़ के पास सड़क हादसा हुआ। ट्रक से कार की टक्कर हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ट्रक में भिड़ी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के बाबा थानीदास मोड़ के पास सोमवार की रात फोरलेन पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक बेकाबू कार टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए, इसमें चालक की हालात गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार बाबा थानीदास मोड़ से आगे करीब 200 मीटर रामजानकी मंदिर के पास हाईवे पर मरम्मत कार्य के लिए आधा रास्ता को डाइवर्जन कर मेटेनेंस कार्य किया जा रहा है। इस बीच एक ट्रक सोमवार की देर रात गोरखपुर की तरफ जा रहा था। जहां स्टीयरिंग फेल होने के चलते ट्रक डिवाइडर से टकराकर खराब हो गया।
विज्ञापन
इस बीच दो घंटे बाद यानी 12:00 बजे एक अल्टो कार बेकाबू होकर ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में कार चालक और दो लोग घायल हो गए। घायल चालक की पहचान गोरखपुर जिले के बड़हलगंज निवासी प्रिंस सोनकर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रिंस को अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन