{"_id":"67b6d3b502e3fd1b760217b1","slug":"mau-road-accident-an-unknown-vehicle-hit-a-young-man-returning-from-his-maternal-uncle-house-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau Road Accident : मामा के घर से वापस लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, घर में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau Road Accident : मामा के घर से वापस लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, घर में मातम
Thu, 20 Feb 2025 12:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:33 PM IST
सार
कोपागंज थाना क्षेत्र के शहरोज स्थित फोरलेन पर अपने मामा के घर से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब घर वालों को सूचना मिली तब पूरे घर में मातम फैल गया। सीसीटीवी को माध्यम बनाकर घटना की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कोपागंज थाना क्षेत्र के शहरोज स्थित फोरलेन पर बुधवार की बीती रात को अज्ञात वाहन ने एक बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई।उधर से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान रवि यादव 26 पुत्र चन्द्रजीत यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक मुंबई में रहकर कोई निजी कंपनी में काम करता है, बीते सप्ताह ही वह अपने घर आया था। बुधवार को वह बाइक से अपने मामा और परिजनों से मिलने के लिए कोपागंज थाना क्षेत्र के फ़तनपुर गया हुआ था। जहां से भोजन करने के बाद रात 11 बजे वह बाइक से निकला था।
विज्ञापन
अभी वह शहरोज के पास पहुंचा था कि गोरखपुर से मऊ की तरफ जा रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रवि नीचे आ गिरा हेलमेट न पहने होने के चलते सर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन
उसकी तीन साल पहले शादी हुई थी, जिससे उसे एक साल की एक बच्ची है।घटना की सूचना मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।