{"_id":"66f55b33d0dc6348410f4439","slug":"mau-police-and-district-administration-and-health-department-action-against-illegal-hospital-2024-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ में अवैध अस्पताल पर एक्शन: वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पहुंची टीम, जांच में खुली पोल; मकान मालिक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में अवैध अस्पताल पर एक्शन: वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पहुंची टीम, जांच में खुली पोल; मकान मालिक को नोटिस
Thu, 26 Sep 2024 06:31 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:31 PM IST
सार
मऊ जिले में मरीज को निजी अस्पताल में भर्ती करा कर ऑपरेशन कराने पर दो महिला कर्मियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। इसका संज्ञान लेते हुए जांच टीम मौके पर पहुंची तो अस्पताल अवैध मिला।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी के पास एक अस्पताल पर गुरुवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान वहां कोई चिकित्सक नहीं पाया गया। सीटी मजिस्ट्रेट ने मकान मालिक को नोटिस जारी किया। सीएमओ को पत्र लिखकर अस्पताल के पंजीकरण की जांच के लिए आदेश दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
सीटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार ने बताया कि बीते दिनों नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के निषाद नगर निवासी एक महिला पूजा को प्रसव पीड़ा होने के बाद महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सक ने जांच के दौरान प्रसव के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। गर्भवती के घर पहुंचने के दौरान उसी बीच एक महिला उसके घर पहुंच गई।
विज्ञापन
गर्भवती की जांच कर बताया कि उसकी हालत गंभीर है। उसे जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कर ऑपरेशन कराना होगा। जच्चा और बच्चा दोनों को खतरा है। परिजनों ने परेशान होकर गर्भवती को भीटी के एपेक्स अस्पताल में भर्ती कर उसी दिन ऑपरेशन करा दिया। इसकी जानकारी होने पर महिला अस्पताल ले जाने वाली शीला और गर्भवती को घर से अस्पताल लाने वाली सीमा के बीच मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान में लेकर गुरुवार को सीटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र कुमार, शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह और एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह के साथ अस्पताल पहुंचे। जांच के दौरान अस्पताल का संचालन किराये के भवन में पाया गया। मौके पर अस्पताल का चिकित्सक नहीं पाया गया। बिना नक्शे के अस्पताल का संचालन पाया गया। जिसके बाद मकान मालिक को नोटिस दिया गया।
क्या बोले अधिकारी
जांच के दौरान अस्पताल का चिकित्सक नहीं पाया गया है। अस्पताल का संचालन बिना नक्शे के ही हो रहा था। मकान मालिक को नोटिस जारी कर दिया गया है। सीएमओ को पत्राचार के माध्यम से अस्पताल के पंजीकरण की जांच करने को कहा गया है।
- बृजेंद्र कुमार, सीटी मजिस्ट्रेट
अस्पताल के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक नहीं पाया गया। अस्पताल के पंजीकरण की जांच हो रही है। उससे संबंधित दस्तावेज प्रशासन को दिया जाएगा।
- डॉ. आरएन सिंह, एसीएमओ
क्या बोले अधिकारी
जांच के दौरान अस्पताल का चिकित्सक नहीं पाया गया है। अस्पताल का संचालन बिना नक्शे के ही हो रहा था। मकान मालिक को नोटिस जारी कर दिया गया है। सीएमओ को पत्राचार के माध्यम से अस्पताल के पंजीकरण की जांच करने को कहा गया है।
- बृजेंद्र कुमार, सीटी मजिस्ट्रेट
अस्पताल के निरीक्षण के दौरान चिकित्सक नहीं पाया गया। अस्पताल के पंजीकरण की जांच हो रही है। उससे संबंधित दस्तावेज प्रशासन को दिया जाएगा।
- डॉ. आरएन सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन