{"_id":"604906c48ebc3ee6487f0703","slug":"mau-pleaded-to-help-thalassemia-patient-mau-news-vns579222496","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊः थैलेसीमिया मरीज की मदद को लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः थैलेसीमिया मरीज की मदद को लगाई गुहार
विज्ञापन
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के समुचित इलाज के बावत घोसी विधायक विजय राजभर को को पत्रक सौंपते लोग।
- फोटो : MAU
मऊ। थैलेसीमिया वेलफेयर एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल दल के नेतृत्व में थैलेसीमिया रोग से पीड़ित बच्चों के परिजन बुधवार को घोसी विधायक विजय राजभर से मिलकर मदद की गुहार लगाई। विधायक विजय राजभर द्वारा तत्काल शासन स्तर से बात कर जनपद में कम्पोनेंट ब्लड बैंक की स्थापना के साथ ही तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इससे पहले परिजनों ने विधायक को बताया कि उनके बच्चें थैलेसीमिया रोग से पीड़ित है। जिन्हें हर 15 दिन पर उनके वजन के हिसाब से एक या दो यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है। वह ब्लड पीआरबीसी के रूप में चाहिए। यदि उन्हें सामान्य ब्लड चढ़ा दिया जाए तो शरीर में आयरन की अधिकता होने से और गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में कम्पोनेंट ब्लड बैंक की स्थापना न होने से इन 24 से अधिक बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
पहले पीजीआई से निशुल्क मिलता था ब्लड
प्रतिनिधिमंडल दल के सचिव रवि ख़ुशवानी ने बताया कि पूर्व में एसजीपीजीआई लखनऊ से नि:शुल्क रक्त तथा दवा की व्यवस्था हो जाती थी। लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद से पीजीआई से यह सेवा मिलनी बंद हो गई। प्रतिनिधि मंडल दल में अजहर कमाल फैजी, ख़ालिद मुस्तफ़ा आदि मौजूद रहे।