फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau: Pawni minor dry, withered crop, farmers sent letters to the Chief Minister demanding irrigation

मऊः पवनी माइनर सूखी, मुरझा रही फसल, किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सिंचाई की मांग की

Thu, 15 Jul 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mau: Pawni minor dry, withered crop, farmers sent letters to the Chief Minister demanding irrigation
धान की रोपाई के समय में भी मऊ के दोहरीघाट पंप कैनाल से संबद्ध क्षेत्र की पवनी माइनर सूखी है। किसानों की धान की फसल सिंचाई के अभाव में मुरझा रही है। डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में पंपिंगसेट से खेत की सिंचाई करना किसानों को महंगा पड़ रहा है। परेशान किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सिंचाई की व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन

पवनी माइनर से क्षेत्र के लिलारी भरौली, भेलाबांध, मूंगमास, लुदुही, पवनी, दरियाबाद, फिरोजपुर, कनिहारीपुर, हसनपुर सहित विभिन्न गांवों की लगभग 500 एकड़ से अधिक उपजाऊ भूमि की सिंचाई की जाती है। धान की रोपाई का समय चल रहा है। ऐसे में माइनर में पानी न छोड़े जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। जिन किसानों ने किसी तरह निजी संसाधनों से रोपाई कराया है। उनकी फसल सिंचाई के अभाव में मुरझा रही है। महंगा डीजल खरीदकर किसानों के लिए रोपाई करना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में क्षेत्र के किसान सूर्यनाथ पांडेय, दयाशंकर पांडेय, अभिषेक यादव, रमेश यादव, बनवारी प्रसाद का कहना है कि माइनर में किसानों की जरूरत के मुताबिक पानी ही नहीं छोड़ा जाता है। इस समय माइनर सूखी होने से फसल बर्बाद हो रही है। माइनर में पानी अविलंब नहीं छोड़ा गया तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed