फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau overspeed car collided with bike retired policeman dies in mau driver ran away after leaving vehicle in police station

मऊ: बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत, थाने में वाहन छोड़कर चालक फरार

Wed, 30 Jun 2021 02:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 30 Jun 2021 02:43 PM IST
सार

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत हो गई। चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया लेकिन छह किमी दूर थाने में पहुंचा और वाहन को खड़ा कर भाग गया। 

विज्ञापन
Mau overspeed car collided with bike retired policeman dies in mau driver ran away after leaving vehicle in police station
कोपागंज थाने के परिसर में खड़ी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बुधवार की सुबह रफ्तार का कहर नजर आया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर के पास बेकाबू कार की चपेट में आने से बाइक सवार  सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना स्थल से छह किमी दूर स्थित कोपागंज थाने के परिसर में कार को छोड़ कर चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


 घटना के बाद परिसर में खड़ी को लेकर पुलिस अनभिज्ञ बनी रही। बाद में मामले की जानकारी होने के बाद कार के दस्तावेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि विजय मल्ल ( 62) पुत्र करमल यादव निवासी कल्याणपुर बुधवार की सुबह 10 बजे अपने पुत्र के सगाई कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बाइक से घोसी बाजार को गए थे।
विज्ञापन


वापस लौटते समय कल्याणपुर के पास घोसी की तरफ से मऊ रही कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर कार के पहिया के नीचे आ गई। हादसे में घायल विजय मल्ल की मौके पर ही मौत हो गई। उधर घटना से घबराए कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

छह किमी दूर कोपागंज थाना परिसर में चालक पहुंचा और बिना किसी पुलिसकर्मी को जानकारी के कार परिसर में खड़ा फरार हो गया। उधर एक घंटे से अधिक तक खड़ी कार को देखकर पुलिसकर्मियों ने इसके बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। पता चला कि एक युवक ने कार को एक घंटे पहले खड़ा किया था। इस बाबत एसओ कोपागंज अजय कुमार तिवारी ने कहा कि थाने परिसर में खड़ी कार सड़क हादसे में शामिल है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed