{"_id":"611e52f28ebc3e79c30a2298","slug":"mau-no-clue-of-missing-youth-police-recovered-bike-in-unclaimed-condition-mau-news-vns606750317","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊः लापता युवक का नहीं लगा सुराग, लावारिस हालात में पुलिस ने बाइक बरामद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः लापता युवक का नहीं लगा सुराग, लावारिस हालात में पुलिस ने बाइक बरामद की
विज्ञापन
मऊ के कोपागंज थाना क्षेत्र के लिलारी भरौली निवासी युवक चार दिन पहले लापता हो गया था। अभी तक उसका सुराग नहीं मिल सका है। जिस बाइक से युवक घर से बाहर निकला था, वह बृहस्पतिवार को सरायलखंसी के भुजौटी में लावारिस हालात में मिली। पुलिस बाइक को जब्त कर गायब युवक की खोजबीन में जुटी है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के लिलारी भरौली गांव निवासी राहुल यादव (23) पुत्र वीरेंद्र बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। स्वतंत्रता दिवस की शाम वह किसी काम से बाहर निकलने की बात कहकर बाइक से निकला था। लेकिन, देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन में निकले। काफी खोजबीन करने के बाद उसका पता न चलने पर परिजनों ने 17 अगस्त को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गई है।
बुधवार को पुलिस को युवक की बाइक भुजौटी से लावारिस हालत में मिली है। परिजन अनहोनी की आशंका से आशंकित है। युवक के पिता पानीपत में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। इस संबंध में एसओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज है। युवक की खोजबीन की जा रही है। उसकी बाइक भुजौटी के पास लावारिस अवस्था में मिली है।