{"_id":"5e2499e38ebc3e4b0872678d","slug":"mau-newsw-exibition-mau-news-vns5061348146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्थ क्वेक अलर्ट सिस्टम ने किया चकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के सिकटिया स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में माडल का अवलो
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। नगर के लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ स्कूल एंड हास्टल के सिकाटिया शाखा की तरफ से विज्ञान प्रदर्शनी, मातृ सम्मान एवं रिजल्ट डिस्ट्रिब्यूशन का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों के बनाए गए विभिन्न मॉडलों ने लोेंगों आकर्षित किया। पहला स्थान पाने वाले मॉडल ‘अर्थ क्वेक अलर्ट सिस्टम’ ने लोगों को अचंभित कर दिया। मुख्य अतिथि सीबीएसई निदेशक जीएन श्रीवास्तव ने कहा कि परीक्षा के दौरान बच्चों पर पढाई का दबाव नहीं बनाना चाहिए। स्कूलों में ऐसे आयोजन होने से बच्चों में छुपी प्रतिभा निखर कर सामने आती है। जिसके जरिए वह आगे चलकर कुछ अच्छा कर गुजरते हैं। बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न माडलों के माध्यम से अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। स्मोक एमबसर्वर को सीनियर कटेगरी मे चुना गया। जूनियर कटेगरी में क्रमश: अर्थ कवीक अलर्ट सिस्टम तथा ट्रीटमेंट प्लांट प्रथम, स्मार्ट होम तथा एडवांटेज एवं डिसएडवांटेज ऑफ मार्डनाईजेसन द्वितीय तथा थीफ कैचर एवं एसीटीलिन गैस प्रोटेक्सन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। आईसीएआर से आए डॉ.जीवन तथा डॉ. विवेक कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर लिटिल फ्लावर स्कूल के सभी शाखाओं के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सामाजिक बुराइयों पर आधारित कार्यकर्मों को मुख्य अतिथि के साथ-साथ समस्त अभिभावकों का भरपूर प्रोत्साहन मिला। स्कूल के संस्थापक विजय शंकर यादव ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। डायरेक्टर मुरलीधर यादव ने आभार जताया। इस अवसर पर. सभी शाखाओं लिटिल फ्लावर ग्रुप ऑफ स्कूल एंड हास्टल के समस्त प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापिका, शिक्षकगण एवं स्कूल के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।