फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mau News: Weapon factory revealed in police raid, pistol and cartridges recovered along with two smugglers

Mau News: पुलिस छापेमारी में असलहा फैक्ट्री का खुलासा, दो तस्कर पकड़े गए, तमंचा और कारतूस भी बरामद

Thu, 24 Aug 2023 03:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 24 Aug 2023 03:19 PM IST
सार

घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी ने बताया कि घोसी उपचुनाव के मद्देनजर बुधवार की देर रात गश्त के दौरान हनुमान गंज वार्डर पर मुखबीर से सूचना मिली की करमपुर गांव में पतिराम विश्वकर्मा के मकान में अवैध असलहा बनाने का कार्य हो रहा है।

विज्ञापन
Mau News: Weapon factory revealed in police raid, pistol and cartridges recovered along with two smugglers
Mau News: पुलिस छापेमारी में असलहा फैक्ट्री का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी पुलिस को बुधवार की बीती रात को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने छापेमारी कर क्षेत्र के करमपुर गांव में एक मकान में संचालित असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां से दो तस्करों को दो निर्मित तमंचा, कारतूस बरामद किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: चंद्रयान-3 पर बयान देकर ट्रोल हुए ओपी राजभर, बोले- 'धरती पर वापस आने के बाद उसका स्वागत करना चाहिए'
विज्ञापन


घोसी कोतवाल अनिलचंद्र तिवारी ने बताया कि घोसी उपचुनाव के मद्देनजर बुधवार की देर रात गश्त के दौरान हनुमान गंज वार्डर पर मुखबीर से सूचना मिली की करमपुर गांव में पतिराम विश्वकर्मा के मकान में अवैध असलहा बनाने का कार्य हो रहा है। सूचना मिलने पर एक टीम गठित कर गांव में छापेमारी की गई,जहां असलहा बनाते पतिराम विश्वकर्मा निवासी करमपुर के साथ गोविंद प्रसाद निवासी मुंगेसरनकटा को पकड़ा। पुलिस ने फैक्ट्री से एक निर्मित, एक मुठिया बिहीन कट्टा बरामद करने के साथ 5 कारतूस बरामद किया। जबकि असलहा बनाने के लिए रखा लोहे का पाइप,ड्रील मशीन, लोहे की भठ्ठी, पिलास, सडसी, पेचकस, हथौड़ा आदि बरामद किया। कोतवाल ने बताया की पूछताछ में पतिराम विश्वकर्मा ने बताया कि कुछ महीने पूर्व मैं असलहा के मामले में जेल गया था।छूटने के बाद आर्डर मिलने पर वह अपने साथी के साथ असलहा बनाने के लिए जुटा हुआ था। लेकिन इससे पहले पुलिस की पकड़ में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed