फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news water

पानी निकासी की समस्या ना होने पर वार्डवासियों ने नपा कार्यालय पर किया विरोध प्रर्दशन

Fri, 04 Oct 2019 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
mau news water
नगर पालिका परिषद कार्यालय के गेट पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन के दौरान पहुँचे सीओ सिट? - फोटो : MAU
मऊ। नगर पालिका के वार्ड 19 बड़ी कमरिया में पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण न होने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को वार्डवासियों ने नगर पालिका कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों को लेकर अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बड़ी कमरिया में क्षेत्रवासियों की मांग के बाद भी आज तक नगर पालिका द्वारा घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के इंतजाम को लेकर नाली निर्माण नहीं कराया गया है। यहीं नहीं आवागमन के लिए खंड़जा का निर्माण भी नहीं हो सका है। शुक्रवार को समस्या से आजिज होकर क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका कार्यालय पर पहुंच कर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। वार्डवासियों का आरोप था कि कई बार समस्या के निस्तारण को लेकर लिखित और मौखिक शिकायत कर चुके है, हर बार केवल आश्वासन मिला। कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। विरोध प्रदर्शन के बाद वार्डवासियों ने ईओ संजय मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर नाली निर्माण और खड़जा बनाने की मांग की। साथ ही चेताया कि जल्द ही मांग पूरी न होने पर वह दुबारा प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुन्नवर, शाहिद, सौदागर, सीमा, दुर्गावती, कमली देवी, इंदू देवी, विमला, बिंदु सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed