फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news train late

इंटरसिटी एक्सप्रेस,उत्सर्ग एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें रही निरस्त

Fri, 04 Oct 2019 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
mau news train late
मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे पर वाराणसी मंडल के छपरा-बलिया रेलखंड के बलिया-बॉसडीह के मध्य बीते दिनों हुई बारिश के बाद रेल पथ अनुरक्षण कार्य के कारण शुक्रवार को छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें निरस्त रही। वहीं बलिया रूट की ट्रेनें बदले रूट से चली। ट्रेनों के निरस्त होने से इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बलिया-छपरा रेलखंड स्थित बीते रविवार को बारिश के चलते बांसडीह के पास पटरी धसकने के चलते रेलवे द्वारा मरम्मत कार्य चलाया जा रहा है। शुक्रवार को अनुरक्षण कार्य के चलते छपरा से वाराणसी सिटी जाने वाली छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस निरस्त रही। वहीं मुंबई से छपरा जाने वाली गोदान एक्सप्रेस, भटनी-वाराणसी सिटी पैसेंजर अप और डाउन भी निरस्त रही। शाहगंज-बलिया पैसेंजर भी निरस्त रही। वहीं डाउन साबरमती एक्सप्रेस बलिया जाने के बजाए मऊ-बेल्थरारोड वाया भटनी से रवाना हुई। इसी तरह से सरयू यमुना एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें भी बलिया के बजाए मऊ वाया भटनी से रवाना हुई। ट्रेनों के निरस्त होने से इंतजार कर रहे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed