फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news traffic safe week

यातायात नियमों का पालन करके रोक सकते हैं दुर्घटना

Wed, 16 Oct 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
mau news traffic safe week
मऊ। सड़क सुरक्षा सप्ताह के क्रम में बुधवार को नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने रैली निकाली। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी तथा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसके माध्यम से लोगों से यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटना पर रोक लगाने की अपील की गई। डीएवी इंटर कॉलेज से निकली रैली बाल निकेतन स्थित रेलवे फाटक पर पहुंचकर समाप्त हुई। यातायात जुलूस जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य एक शिक्षक की तरह छात्रों को समझाते नजर आए। साथ ही छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के उपाय बताए गए। इस मौके पर डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि यातायात के नियमों का सभी को पालन करना चाहिए। इन्हीं नियमों का पालन करके हम दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। उन्होंने विद्यालय परिसर में छात्रों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी। एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि कम उम्र के छात्र वाहन न चलाएं। जब उनकी उम्र 18 से ऊपर हो जाए तो वह लाइसेंस बनवा कर वाहन चलाएं। प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने कहा कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी, हेलमेट लगाकर गाड़ी चलाने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, गाड़ियों की गति कम करने की अपील किया।
विज्ञापन

सफल रैली के लिए जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को अंगवस्त्रम एवं सत्यार्थ प्रकाश देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, एआरटीओ अवधेश कुमार, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, ऋषिकेश पांडेय, सुमित राय, शरद कुमार पांडेय, मनोज कुमार सिंह, अरविंद कुमार, बृजेश कुमार राय, मुनेंद्र सिंह, विवेक कुमार शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed