{"_id":"5db47fce8ebc3e01665e64d5","slug":"mau-news-theft-mau-news-vns4912997169","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से नकदी समेत ढाई लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबन थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर गांव स्थित एक मकान में चोरी के बाद जाँच करने पहुँची पुलिस।
- फोटो : MAU
Link Copied
मधुबन/फतहपुर मंडाव। थाना क्षेत्र के मर्यादपुर स्थित ढिलई फिरोजपुर गांव में चोरों ने व्यापारी के घर को निशाना बनाया। चोरों ने नकदी समेत ढाई लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर वारदात की जानकारी ली। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। मधुबन थाना क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर गांव निवासी जहांगीर पुत्र हबीब ब्रेड व्यापारी है। शुक्रवार की रात रोजाना की भांति भोजन के बाद जहांगीर और उसके परिजन सोने चले गए। देर रात चोर घर की चहारदीवारी कूदकर अंदर घुसे और कमरों का ताला तोड़कर अंदर आलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये नकदी तथा करीब ढाई लाख मूल्य के आभूषण समेट ले गए। शनिवार की सुबह परिजन सोकर उठे तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर पहुंचे तो सामान बिखरे थे और आभूषण तथा नकदी आदि गायब थे। चोरी की खबर पर आसपास के लोग भी जुट गए। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। पीड़ित व्यापारी ने अज्ञात चोरों को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।