फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news suspand

अवर अभियंता और सर्वेयर बर्खास्त

Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
mau news suspand
मऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी) के तहत कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में डूडा के परियोजना अधिकारी ने संस्था के नगर पंचायत-मधुबन में तैनात अवर अभियंता तथा नगर पालिका परिषद में तैनात सर्वेयर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) के लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण घटक के अंतर्गत शहरी गरीबों को आवास प्रदान किया जाता है। व्यक्तिगत आवास के निर्माण कराए जाने के लिए प्रथम किश्त के रूप में .50लाख तथा द्वितीय किश्त के रूप में 1.50लाख की धनराशि एवं आवास के पूर्ण निर्माण होने के पश्चात तृतीय किश्त के रूप में 50लाख की धनराशि प्रदान की जाती है। शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में माह मार्च,2020 तक जनपद को 8351 व्यक्तिगत आवासों के निर्माण का लक्ष्य प्रदान किया गया है। अबतक कुल 8911 लाभार्थियों को .50लाख की दर से 44 करोड़ 55 लाख 50 हजार की धनराशि भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी तक सिर्फ 4270 आवासों का निर्माण पूरा हो सका है। सरकार की तरफ से क्रिएटिव कंसोटिय को नामित किया गया है। संस्था द्वारा नियुक्त सर्वेयर तथा अवर अभियंता द्वारा अपने देख-रेख में आवास का निर्माण कराया जाता है। यदि विभाग अथवा संस्था द्वारा कोई भी कर्मचारी अथवा किसी भी स्तर से आवास के सापेक्ष धनराशि लेता पाया जाता है तो उसकी लिखित शिकायत करने पर तत्काल कार्यवाही की जाती है। ऐसे ही शिकायत मिलने पर परियोजना अधिकारी एमपी सिंह ने नगर पंचायत-मधुबन में अवर अभियंता पद पर तैनात योगेंद्र यादव तथा नगर पालिका में तैनात सर्वेयर पद पर तैनात श्याम सुंदर को कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। इस बाबत परियोजना अधिकारी डूडा एमपी सिंह का कहना है कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवर अभियंता तथा सर्वेयर को तत्काल प्रभाव बर्खास्त करदिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed