फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news student

छात्रों का कॉलेज गेट पर प्रदर्शन, जाम

Thu, 29 Aug 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
mau news student
रानीपुर पीजी कालेज गेट पर कालेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करते छात्रनेता। - फोटो : MAU
रानीपुर। ब्लाक मुख्यालय स्थित जनता पीजी कॉलेज में बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज गेट पर छात्रों ने नारेबाजी के बीच धरना- प्रदर्शन किया। नाराज छात्रों ने मिर्जाहादीपुर-सुल्तानीपुर मार्ग पर चक्काजाम भी किया। कॉलेज प्राचार्य के समस्याओं के निबटारे का आश्वासन देने पर आधे घंटे बाद छात्रों ने जाम हटाया। छात्र नेता विशाल सिंह के नेतृत्व में 50 से ज्यादा छात्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शेषनाथ मधुकर से कॉलेज में व्याप्त समस्याओं के निदान को लेकर मिलने पहुंचे। लेकिन उनके नहीं मिलने पर छात्रों ने कॉलेज गेट पर प्रर्दशन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में छात्रों ने मिर्जाहादीपुर-सुल्तानीपुर सड़क पर पर पहुंच कर सड़क जाम कर दिया। छात्रों की मांग थी कि कॉलेज में बदहाल शौचालय की समस्या का निस्तारण हो, साफ सफाई व्यवस्था बेहतर, नियमित क्लास, छात्रवृत्ति फार्म जमा करने के लिए जा रहे सुविधा शुल्क को हटाने की मांग की। छात्रों ने बताया कि कई बार इन समस्याओं को लेकर कॉलेज प्राचार्य को मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है।लेकिन इसके बाद भी समस्याओं का निस्तारित नहीं किया जा रहा है। उधर सड़क पर जाम की जानकारी होने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. शेषनाथ मधुकर ने छात्र संघ अध्यक्ष अनूप यादव तथा छात्र नेता विशाल सिंह को समस्या का निस्तारण का आश्वासन देने के साथ उन्हें कॉलेज में मिलने की बात कही। जिसके बाद छात्रों ने जाम हटा दिया। प्रदर्शन करने वालों में रोशन सिंह, संदीप, मंजीत, अमित, मनीष, शैलेष, मन्नेलाल, राजन सहित अन्य छात्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed