{"_id":"5d9628668ebc3e93b95234c2","slug":"mau-news-sports-mau-news-vns487237653","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालंदा ने बलिया को दी करारी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीबीएसई ईस्ट जोन हाँकी प्रतियोगिता के तीसरे मैच में भिड़ते खेलगांव
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। नगर के बलिया मोड़ स्थित डॉ0 भीम राव अम्बेडकर स्टेडियम में सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन गुरुवार को मैच खेल का मैदान बारिश से नम होने के कारण अपने निर्धारित समय से देर से शुरू हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच सैनिक स्कूल नालन्दा और आर के मिशन स्कूल बलिया के मध्य खेला गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल सर्विसेज नई दिल्ली के मुख्य हॉकी कोच नीरज पंत द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। इस मैच में सैनिक स्कूल नालंदा ने 11-0 से विजय प्राप्त की। सैनिक नालंदा स्कूल के सत्य पाल आर्य ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए। जबकि दूसरा मैच खेल गांव पब्लिक स्कूल इलाहाबाद और डीपीएस पब्लिक स्कूल के बरेली की टीम के मध्य हुआ। जिसमें सीबीएसई आबर्जवर डाँ. विनीत जोशी ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया। इस मैच में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल गांव पब्लिक स्कूल इलाहाबाद की टीम ने 6-0 से विजय प्राप्त किया। इस मैच में खेल गांव के स्वप्निल पाल ने 2 गोल किए। तीसरा मैच लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल मऊ और सनबीम स्कूल बलिया के मध्य खेला गया । जिसमें क्रीड़ाअधिकारी मुकेश सबरवाल ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया। इस मैच में लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल मऊ की टीम ने 1-0 स्कोर से विजय प्राप्त किया। चौथा मैच लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल सिकटिया मऊ और डीएवी पटना के मध्य खेला गया। इस मैच में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-0 से मैच जीत लिया। इस मैच में ओमेन्द्र सिंह संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश हॉकी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पाँचवाँ मैच आर के मिशन बलिया और डीपीएस पटना के मध्य खेला गया। जिसमें डीपीएस पटना ने 5-0 से मैच जीत लिया। इस मैच में खिलाड़ियों से लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के संस्थापक विजय शंकर यादव ने परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।