फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news seminar

सामाजिक बुराइयों को दूर को आगे आएं युवा

Sun, 19 Jan 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
mau news seminar
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज सभागार में नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय युवा ? - फोटो : MAU
मऊ। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में नगर के डीसीएसके पीजी कालेज के सभागार में चल रहे राष्ट्रीय युवा दिवस एवं सप्ताह कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार ओम प्रकाश मिश्र ने कहा कि स्वयं पूर्ण बनों तथा दूसरों को पूर्ण करो। अद्वैत का अर्थ है ईश्वर तत्व को उनके अनुसार धारण कर सर्वमय हो जाना। इसी पूर्णता को प्राप्त करने के लिए स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया का भ्रमण कर आवाहन किया था। जिस प्रकार स्वामी विवेकानंद ने सम सामयिक विषयों एवं समस्याओं को हल करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया उसी प्रकार आज सामाजिक बुराइयो को दूर कर निराकरण करने में युवाओं को आगे आनेे की आवश्यकता है। शालू राय ने और नरेंद्र तिवारी ने विवेकानंद को सही अर्थ में भारतीयता का प्रतिनिधि पुरुष कहा। विशिष्ट अतिथि हरि प्रसाद मुरारी ने कहा कि स्वामीजी भारत के महान प्रज्ञापुरूष तथा संयासी थे। युवा स्वयंसेवक आंचल खरवार ने स्वागत गीत और काजल सिंह , स्नेहा बर्नवाल ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर वार्ता प्रस्तुत किया। समारोह को सदानंद यादव, जितेंद्र कुमार, देवी प्रसाद ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आशीष सिंह, राम निवास यादव, इंद्रमणि यादव, अवनीश कुमार, रजनीश कुमार, संजीव कुमार, राज धनेश, दिव्या त्रिपाठी, अर्चना, सविता राजभर, पूजा राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed