{"_id":"649bb8de193eaf492a01fc83","slug":"mau-news-saying-that-they-will-die-together-the-lover-girlfriend-consumed-poison-the-girl-s-death-created-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: साथ मरने की बात कहकर प्रेमिका ने खाया जहर, युवती की मौत, प्रेमी मरते हाल में छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: साथ मरने की बात कहकर प्रेमिका ने खाया जहर, युवती की मौत, प्रेमी मरते हाल में छोड़कर भागा
Wed, 28 Jun 2023 10:11 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:11 AM IST
सार
मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला गांव निवासी ने बताया कि उसकी बेटी का गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी जब इन लोगों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने जहर खाया
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
विस्तार
घोसी स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भटमिला गांव में सोमवार की देर शाम एक युवक ने अपनी नबालिग प्रेमिका के साथ मरने की बात कहने के साथ एक साथ जहर खाने की बात कही। युवक के झांसे में आकर किशोरी ने जहर खा लिया, वहीं उसकी हालात बिगड़ती देखकर आरोपी युवक फरार हो गया। उधर घटना की सूचना पर परिजन किशोरी को अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के बाद पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Kashi Vishwanath: सावन के सोमवार को स्पर्श दर्शन पर रोक, श्रद्धालुओं के लिए रेड कार्पेट, पढ़ें- क्या बदलाव हुए
विज्ञापन
दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला गांव निवासी ने बताया कि उसकी बेटी का गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।इसकी जानकारी जब इन लोगों को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। जिसके बाद युवती ने इसकी जानकारी युवक को दी, जिसके बाद लड़के ने लड़की को साथ मरने की बात कही। आरोप लगाया कि युवक की बात में आकर युवती ने उसके सामने जहर खा लिया, लेकिन युवक ने जहर नहीं खाया। जब युवती की हालात बिगड़ने लगी तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजन उसे घोसी एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां मंगलवार को युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस मामले में मृतका के पिता मुनौवर की तहरीर पर पुलिस सलमान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
मामला संज्ञान में है, आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है।
अनिलचंद्र तिवारी, कोतवाल घोसी