फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news rep

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही गिरफ्तार , भेजा गया जेल

Tue, 03 Sep 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
mau news rep
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सिपाही को 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध सरायलखंसी थाने में दो दिन पहले ही मुकदमा दर्ज हो गया था। पुलिस ने गोपनीयता बरतते हुए पीड़िता के परिजनों से समझौता के बहाने उसे वाराणसी से मऊ बुलवाया था। जहां उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जबकि किशोरी को पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपी सिपाही वाराणसी पुलिस लाइन में तैनात है। सिपाही पर आरोप है कि वह सात महीने से किशोरी से दुष्कर्म कर रहा था। गांव निवासी एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव निवासी रणजीत उर्फ पप्पू पुत्र स्व. शिवनाथ पर बीते सात माह से जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया है कि गांव निवासी रणजीत वाराणसी पुलिस लाइन में तैनात है। वह काफी पैसे वाला और दबंग किस्म का है। उसने जबरदस्ती किशोरी से दुष्कर्म किया और परिवार को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म से किशोरी गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की जानकारी पर परिजनों ने शिकायत सिपाही के परिवार वालों से की तो उसे डांट-फटकार कर भगा दिया गया। इस पर किशोरी की मां ने दो दिन पूर्व सिपाही के विरूद्ध थाने में तहरीर दी। मामला चूंकि एक सिपाही से जुड़ा था तो एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की सलाह पर पीडिता की मां ने आरोपी को मामले में समझौते के लिए घर बुलाया। उसके पहुंचते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में एसओ डीके श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी सिपाही को नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed