फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news rangoli

रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Sat, 26 Oct 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
mau news rangoli
नगर के खालिसपुर स्थित लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली उत्सव में छात्र-छात्राओं द्वारा - फोटो : MAU
मऊ। नगर के खालिसपुर स्थित लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में दिवाली के उपलक्ष्य में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र- छात्राओं ने रंगोली बनाई गई। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नम्रता श्रीवास्तव ने छात्रों को यातायात नियमों, विविधता में एकता, दीपावली का महत्व बताया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक विजयशंकर यादव तथा प्रधानाचार्या जीता लेप्चा ने किया। प्रतियोगिता में यलो हाउस प्रथम, रेड हाउस, ग्रीन हाउस द्वितीय तथा ब्लू हाउस तृतीय स्थान पर रहे।छात्रों ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया। घोसी : सेंट जेवियर हाई स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें येलो हाउस प्रथम रहा। प्रबंधक गौतम जायसवाल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जबकि स्टार कंदील प्रतियोगिता में येलो हाउस की गरिमा यादव प्रथम, रेड हाउस के अयात व अनीस द्वितीय तथा ग्रीन हाउस की नंदनी सिंह व अभिमन्यु तृतीय रहे। रंगोली प्रतियोगिता में येलो हाउस की वार्डेन इंदु व मंजू की टीम प्रथम, ग्रीन हाउस की वार्डेन संगीत की टीम द्वितीय तथा ब्लू हाउस की वार्डेन सौम्या की टीम तृतीय रहे। बोर्ड डेकोरेशन में ग्रीन हाउस प्रथम, यलो हाउस द्वितीय तथा रेड हाउस तृतीय रहा। इस मौके पर प्रबंधक गौतम जायसवाल, डायरेक्टर अभिषेक आदित्य, प्रिंसिपल संजय सिंह सहित समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed