फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news ramleela

राम के राज्याभिषेक पर गूंजे जयकारे

Mon, 14 Oct 2019 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
mau news ramleela
नगर के ब्राह्मणटोला स्थित राजगद्दी मैदान में श्रीराम जी के राज्याभिषेक के बाद सजा दरबार। - फोटो : MAU
मऊ। श्री रामलीला मेला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में नगर के ब्राह्मणपुरा मुहल्ला स्थित राजगद्दी के मैदान में रविवार की देर रात भगवान राम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया। इस मौके पर भगवान राम और मां सीता के दर्शन करने के लिए श्रद्घालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। भगवान का दर्शन करने के साथ ही लोगों ने लीला स्थल पर आयोजित पारंपरिक मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

रामलीला में 14 वर्ष का वनवास खत्म होने के बाद अयोध्या वापस लौटे भगवान राम का राज्याभिषेक उत्सव के माहौल में हुआ। भगवान राम के राज्याभिषेक के समय तोरणद्वार से मुहल्ले को सजाया गया था। उनकी राजगद्दी के साथ ही अयोध्यावासियों में खुशियों की लहर दौड़ गई। भगवान राम का दर्शन दर्शन के लिए उमडने वालों में सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। देर रात को हुए राज्याभिषेक कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने जयकारा लगाया।
विज्ञापन

अमिला : श्रीठाकुर द्वारा रामलीला समिति के तत्वावधान में क़स्बा में चल रही रामलीला में रविवार को देर शाम भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। रामलीला में राजतिलक कार्यक्रम से पूर्व श्री राम जानकी भरत, शत्रुघ्न हनुमान की झांकी श्रीठाकुर द्वारा परिसर से चल कर नगर भ्रमण कर लीला स्थल पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरैयाकोट : रामलीला समिति के तत्वावधान में क्षेत्र के यूसूफाबाद में रामलीला में रविवार की शाम भगवान राम का राज्याभिषेक लीला का मंचन किया गया। 14 वर्ष पूरा वनवास का समय पूरा होने के बाद भगवान राम, लक्ष्मण सीता के साथ 14 वर्षो का वनवास काट कर अयोध्या पहुंचे तो अयोध्या में खुशी छा गईं। इस मौके पर प्रकाश पांडेय, भूपेंद्र मौर्य, प्रेमचंद मौर्य, सोहनलाल, राजेश मद्धेसिया, अशोक कुमार , रामकुमार जायसवाल , सुवास जायसवाल, महेंद्र पांडेय आदि शामिल रहे। दोहरीघाट : कस्बे में चल रही रामलीला में रविवार को भगवान राम के राज्याभिषेक का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed