फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news rain

कोहरे से प्रभावित रहा जनजीवन

Tue, 21 Jan 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
mau news rain
कोहरे से प्रभावित रहा जनजीवन
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने में हो रही खानापूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। सोमवार को शीतलहर तथा कुहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर तक कोहरा छाया रहा। इसके चलते वाहनों का संचालन में दिक्कतें आईं। रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों की तरफ जाने वाले प्रतीक्षारत यात्रियों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। दोपहर बाद धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। ठंड से सात लोगों की मौत होने के बाद भी जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने में खानापूर्ति की जा रही है।
मौसम के मिजाज में आया बदलाव लोगों के लिए कष्टदायक साबित हुआ। दोपहर तक कुहरे रहने के कारण जनजीवन खासा प्रभावित रहा। सोमवार को धूप निकली थी तो लोगों को मौसम सामान्य होने की उम्मीद थी, लेकिन मंगलवार को मौसम में आए बदलाव का व्यापक असर नजर आया और लोग अपने घरों से देर से निकले। घना कुहरा होने के चलते लोग वाहन भी धीमी गति से चला रहे थे। कुहरे के चलते लोग ठिठुरते नजर आए। दोपहर
विज्ञापन

में धूप निकली तो ठंड से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। धूप होने के बाद भी लोग स्वेटर, जैकेटों में शरीर को कैद रखे रहे।ठंड के चलते रोडवेज तथा रेलवे पर प्रतीक्षारत यात्रियों का हाल बेहाल रहा। शाम होते ही ठंड बढ़ गई। ठंड के चलते बाजारों में सन्नाटा पसर जा रहा है। ठंड से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी समस्त सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझवारा : शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढंती ही जा रही है। इसके बाद भी क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed