फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news railway

प्लेटफार्म पर गंदगी देखकर बिफरे अपर महाप्रबंधक, जिम्मेदारों को लगाई फटकार

Fri, 04 Oct 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
mau news railway
रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते एजीएम रेलवे गोरखपुर पी एन राय। बीच में आरेंज शर्ट में - फोटो : MAU
मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अपर महाप्रबंधक पीएन राय ने शुक्रवार को मऊ जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर जगह जगह गंदगी और वॉटर कूलर से पानी टपकते देखकर जिम्मेदारों की जमकर क्लास लेते हुए फटकार लगाई। साथ ही खामियों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। दो घंटे तक चले निरीक्षण से रेलवे अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अपर महाप्रबंधक सबसे पहले मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर पहुंचे। यहां उन्होंने प्लेटफार्म पर साफ सफाई की स्थिति बेहतर न पाये जाने पर उन्होंने चीफ इंस्पेक्टर हेल्थ पंकज गोयल को कड़ी फटकार लगाई। वहीं लगे वाटर कूलर से जगह-जगह पानी टपकता मिलने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर विद्युत ओपी गुप्ता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसीक्रम में निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं का खासकर यूरिनल एवं विद्युतीकरण कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर से साफ सफाई को लेकर नियुक्त कर्मचारियों की जानकारी ली। जिस पर चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर द्वारा 15 सफाई कर्मी होनी की बात कही। जिस पर एजीएम ने दुबारा फटकार लगाई और कहा कि इतने कर्मचारियों के होने के बाद भी सफाई नहीं हो पा रही है। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म पर हुए निर्माण कार्यों की भी जांच की ओर कमी मिलने पर आईओडब्ल्यू पूरब एमपी पाठक को सुधार लाने का निर्देश दिया। इसीक्रम में प्लेटफार्म संख्या दो तथा तीन का निरीक्षण किया। वहीं वाशिंगपिट परिसर में निरीक्षण के बाद प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त किए जाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक ददन कुमार, आईओडब्ल्यू पश्विमी एके श्रीवास्तव, आरपीएफ प्रभारी डीके राय, सहायक मंडल इंजीनियर दीपक कुमार, मुख्य यातायात निरीक्षक अनिल कुमार, डीसीआई सरनाम सिंह मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed