{"_id":"5e31b8b28ebc3e4b303c900f","slug":"mau-news-protest-mau-news-vns5077644103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए को लेकर कहीं कहीं नराकाले गए शांतिपूर्ण जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए को लेकर कहीं कहीं नराकाले गए शांतिपूर्ण जुलूस
कोपागंज के नयापुरा जुम्मनपुरा में सीएए के विरोध में प्रदर्शन करते मुस्लिम।
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। विभिन्न संगठनों के आह्वान पर सीएए के विरोध में जुलूस निकाला गया। इस दौरान नगर और कोपागंज के मुस्लिम इलाकों की दुकानें बंद रहीं। पुलिस ने विरोध कर रहे 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। जबकि पुलिस की सख्ती के चलते कुर्थी जाफरपुर में लोग जुलूस नहीं निकाल सके। जुलूस के मद्देनजर शहर के सभी संवेदनशील एव सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डो, शॉपिंग माल एव महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस पास पर्याप्त पुलिस तैनात की गई थी। घोसी् : बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा भारत बंद का नगर में कोई असर नही रहा।बुधवार को यहां साप्ताहिक बंदी रहती है। कोतवाली पुलिस ने बिना परमीशन के जुलूस निकाल रहे बहुजन क्रांति मोर्चा के 9 कार्यकर्ताओं रुकेश कुमार, नदीम अख्तर, बसन्त कुमार, शिवपूजन मण्डल निवासी मानिकपुर असना, रविन्द्र खरवार, प्रमोद गुप्ता,, सुशील कुमार निवासी कस्बाखास, विक्रम बासफोर निवासी सरायगणेश, अभय यादव मिश्रौली रामनिधि को नगर के रेलवे स्टेशन मोड़ से हिरासत में ले लिया। रतनपुरा : भीम आर्मी बहुजन मुक्ति मोर्चा के बैनर तले रतनपुरा बाजार में प्रदर्शन किया गया किया गया। बाजारों में बंद का असर नहीं रहा। भीम आर्मी के एवं बहुजन क्रांति मोर्चा के तत्वाधान में संजय बाबर के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली में दुष्यंत कुमार ,पंकज बौद्ध,जालंधर राव भास्कर ,राजू कुमार ,सर्वेश कुमार, हरिकेश कवि,आशीष कुमार आदि शामिल रहे। कोपागंज : मोहल्ला नयापूरा जुम्मनपुरा में बुधवार की दोपहर कुछ संगठनों ने सीएए के विरोध में जुलूस निकाला। क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौपा। इस दौरान मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में लोगो ने अपनी दुकान पावरलूम बंद कर प्रदर्शन में भाग लिया।प्रशासन ने कुछ लोगो की तख्तियां छीन खदेड़कर भगा दिया। बहुजन क्रांति मंच व अन्य मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोग संविधान बचाओ का नारा लगाते हुए जुलस निकला। जुलूस निकलने की खबर मिलते ही सीओ अभिनव कन्नोजिया व थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह पहुंच गए। कुर्थीजाफरपुर में पुलिस की सख्ती से जुलूस नहीं निकल सका। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जनपद में यूपी-112 की पीआरवी वाहनों को सक्रिय किया गया था। वहीं फायर सर्विस को हाई एलर्ट पर रखा गया था। धारा 144 का उल्लंघन करने वालों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।