फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news pradarshan

बेरोजगारी को दूर करने में फेल साबित हो रही है केंद्र सरकार

Fri, 04 Oct 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
mau news pradarshan
कश्मीर में सामान्य हालत बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम ? - फोटो : MAU
मऊ। भाकपा माले के राष्ट्रीय आह्वान पर गुरुवार को कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर कश्मीर एकजुटता दिवस मनाया। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कश्मीर एकजुटता दिवस मनाते हुए भाकपा और माले के कार्यकर्ता गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सामाजिक तथा मानवाधिकार कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति ने कहा कि मोदी-शाह की भाजपा सरकार ने पिछले 60 दिनों से पूरे कश्मीर को बंदी बना रखा है। नागरिकों के सारे अधिकारों को छीन लिया है पूरे कश्मीर में आवाजाही पर रोक लगा दिया गया है और सारे संचार व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। कश्मीर से बाहर शिक्षा लेने गए कश्मीरी छात्र-छात्राएं अपने घरों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। पूरे कश्मीर को सेना के हवाले कर दिया गया है। वहीं जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों ने कश्मीर की जनता के जीवन को संकट में डाल दिया है, पूरा देश आर्थिक संकट में फंसा हुआ है। कहा कि बेरोजगारी पिछले 45 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ रही है, सार्वजनिक क्षेत्रों का निगमीकरण और शिक्षा का निजीकरण के खिलाफ बीएसएनएल, एयर इंडिया रेलवे कर्मचारी, छात्र-नौजवान लगातार आंदोलन पर हैं। प्रदर्शन में राम नवल, शिवमूरत गुप्ता, श्री राम सिंह, राजेंद्र, ओमप्रकाश, रामबली, हरेंद्र, सुरेंद्र, रमाशंकर, संजय हरिश्चंद, अरविंद कुमार विजय, दयाशंकर सिंह गोकुल, सुनील गुप्ता, लल्लन सिंह, सुरेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed