{"_id":"5e1f51be8ebc3e4b350bb0f2","slug":"mau-news-political-mau-news-vns5053858153","type":"story","status":"publish","title_hn":"64 किग्रा का केक काटकर बसपा सुप्रीमो माया का मनाया जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
64 किग्रा का केक काटकर बसपा सुप्रीमो माया का मनाया जन्मदिन
नगर के भीटी में बसपा मुखिया मायावती के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटते मुख्य अतिथि हरि?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती का 64 वां जन्म दिन बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनकल्याण दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया। इस दौरान भीटी स्थित तमसा तट पर 64 किलोग्राम का केक काटा गया। केक काटने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेक्टर प्रभारी हरिश्चंद गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में अपराध का ग्राफ ेंजी से बढ़ा है। लोग दहशत में जी रहे हैं, तेजी से बढ़ रही महंगाई से हर तबका परेशान है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहें है। मजदूर भूखमरी के कगार पर पहुंच गया है। इन सब से जनता का मन वर्तमान सरकार से खिन्न हो गया है। जबकि बसपा शासनकाल में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के तर्ज पर सबका विकास और अपराध पर लगाम लगा रहा। बोले माया शासनकाल में प्रदेश में जितना विकास हुआ उतना किसी भी शासनकाल में नहीं हुआ। प्रदेश तथा केंद्र में सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कहा कि पार्टी नीतियों तथा बसपा शासनकाल में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। इस अवसर पर सालिम अंसारी पूर्व राज्यसभा सांसद, चेयरमैन तैयब पालकी, गोपाल राय सांसद प्रतिनिधिघोसी, राजू कुमार राजू जिलाध्यक्ष, राजविजय, पहलवान चौहान, जयभीम कुमार, सुरेंद्र राजभर, हेमंत मौर्या, डोमा राम साहनी, कैलाश चौहान, रमेश तिवारी आदि शामिल रहे। अध्यक्षता राजू कुमार राजू तथा संचालन राजविजय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।