फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news polio

‘पोलियो की जरूर दवा पिलाएं’

Sun, 19 Jan 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
mau news polio
नगर के डोमनपुरा में बच्चे को पल्स पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ करते जिलाधिकारी ज्ञा? - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने रविवार को नगर के कसारी में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि अपने बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं।
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी कसारी स्थित पोलियो बूथ पहुंचे, यहां फीता काटकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ करने के बाद बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। उन्होंने अभियान के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह एवं जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनीता सिंह से जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी द्वारा खुद 15 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोलियो अभियान के दौरान प्रत्येक माता पिता का यह कर्तव्य है कि वे पोलियो बूथ पर जाकर अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। वहीं सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने कहा कि 20 जनवरी से 24 जनवरी तक डोर टू डोर कार्यक्रम के अंतर्गत घर घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने वाली टीम के माध्यम से बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। वहीं सुनीता सिंह ने पोलियो की दवा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यदि माता-पिता अपने बच्चों को पोलियो की खुराक नहीं पिलाते हैं तो इसका मतलब यह है कि वे अपने बच्चों के स्वस्थ शरीर एवं सर्वांगीण विकास के प्रति जिम्मेदार नहीं हैं। यह दवा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बच्चे को मजबूत बनाती है तथा भविष्य में पोलियो की बीमारी से सुरक्षा प्रदान करती है। अभियान के दौरान जनपद में 3.36 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है तथा 1340 बूथों पर पोलियो ड्राप पिलाई गई। वहीं 64 मोबाइल टीम, 45 ट्रांजिट टीमें बनाईगई है। 20 जनवरी से 24 जनवरी तक 592 टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इस अवसर पर डॉ.अमन कुमार झा, डॉ. वकील अली, यूनीसेफ डीएमएसी सरोज राना, कामाख्या, देवेंद्र यादव, शमशेर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सुनिता सिंह ने बताया कि 336693 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। पहले दिन ही जिले के 1340 बूथों पर 1 लाख 73 हजार 305 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। फतेहपुर मंडाव : अभियान का शुभारंभ एसडीएम लालबाबू दुबे ने फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इस मौके पर अधीक्षक डा.राजीव कुमार पांडेय, फूलचंद, बलवंत सिंह, डॉ.नरेंद्र कुमार गौतम, डॉ.अखिलेश यादव , नितेश चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed