फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news navratra

मां सिद्घिदात्री के दरबार में मत्था टेका

Mon, 07 Oct 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
mau news navratra
शारदीय नवरात्र की महानवमी पर्व पर नगर स्थित शीतला माता धाम पर हवन पूजन करते श्रद्घालु। - फोटो : MAU
मऊ। नवरात्र के अंतिम दिन सोमवार को दुर्गा मंदिरों में मां सिद्घिदात्री की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में नवमी केे दिन दूर दराज सहित गैर जनपदों से आए श्रद्घालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका। व्रत रखकर पूजन अर्चन करने वाले श्रद्घालुओं ने व्रत का पारण किया। इस बीच कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर देवी पूजन की रस्म निभाई गई। नगर सहित जिले के प्रमुख मंदिरों तथा दुर्गा पंडालों में तड़के से ही पूजन अर्चन करने वाले श्रद्घालुओं की भारी भीड़ देखी गई। देवी भगवती का नौवां स्वरूप सिद्घिदात्री का है। नवरात्र के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि विधान से साधना करने वाले साधक की सिद्घियां प्राप्त होती हैं। इन्हीं मान्यताओं को देखते हुए नगर के शीतला माता मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्घेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां का पूजन अर्चन करनेे के लिए दूर दराज सहित गैर जनपद से आए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बीच-बीच में जयकारे से मंदिर परिसर गूंजायमान हो रहा था। नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने हवन पूजन किया। साथ ही कुंवारी कन्याओं को भोजन कराकर देवी पूजन की रस्म निभाई। नगर के शीतलामाता धाम पर भंडारा का आयोजन किया गया। दूर दराज सहित विभिन्न इलाकों से आए भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सूरजपुर : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के दुर्गा मंदिरों तथा दुर्गा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का पूजन अर्चन करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। रसूलपुर न्याय पंचायत अंतर्गत शिव पंच मंदिर के प्रांगण में स्थापित दुर्गा पूजा समति का 50 वर्ष पूर्ण होने पर सिल्वर जुबली मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में भारी भीड़ रही। अमिला : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के दुर्गा मंदिरों तथा दुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के नौवें स्वरुप मां दुर्गा का पूजन अर्चन किया। चिरैयाकोट : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के दुर्गा मंदिरोंमें तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।व्रती महिलाओं और पुरुषों ने मां दुर्गा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed