{"_id":"5d9a1ce08ebc3e01387499f9","slug":"mau-news-navratra-mau-news-vns4877713199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारियल, चुनरी चढ़ा महागौरी से मांगी मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारियल, चुनरी चढ़ा महागौरी से मांगी मन्नतें
विज्ञापन
नवरात्र की महाअष्टमी पर नगर के शीतला माता धाम पर माँ के दर्शन के लिए लगी लंबी कतार।
- फोटो : MAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शारदीय नवरात्र की अष्टमी को दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की गई। नगर सहित जिले के प्रमुख देवी मंदिरों तथा दुर्गा पंडालों में तड़के से ही भक्तों ने देवी अधिष्ठात्री को नारियल, चुनरी, पान और सुपारी चढ़ाकर पूजा और अर्चना की। इसके साथ ही परिवार के सुख एवं समृद्धि की कामनाएं की। मंदिरों में पूजन -अर्चन के लिए अलसुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। पूरे दिन मंदिरों तथा दुर्गा पंडालों में गहमागहमी के बीच मां का जयकारा गूंजता रहा। शहर एवं ग्रामीणांचलाें में मेला जैसा दृश्य नजर आया। इस बीच उपवास रखकर विधि- विधान से पूजन -अर्चन किया गया। वहीं कई लोगों ने नवमी पर हवन एवं पूजन की सामाग्रियों की खरीददारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ लगी रही। नवरात्र की अष्टमी के दिन पूजी जाने वाली देवी महागौरी के बारे मेें माना जाता है कि कभी भगवान शंकर ने देवी काली पर गंगा जल छिड़का था तो महागौरी के रूप में अवतरित हो गई थीं। जिन्हें सृष्टि का आधार भी कहा जाता है। वे अक्षय सुहाग की प्रतीक देवी भी हैं। उनकी ही पूजा विवाहित महिलाओं को फल प्रदान करती हैं। इन्हीं मान्यताओं को देखते हुए नगर के शीतला माता मंदिर, आजमगढ़ मोड़ स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों तथा नगर में स्थापित दुुर्गा पंडालों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। इसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रही। उन्होंने नारियल, चुनरी के साथ महागौरी का पूजन अर्चन किया। उधर, नौ दिन तक व्रत रखने वाले भक्तों ने भी घर पर विधि विधान से मां दुर्गा के आठवें अवतार की पूजा की। दुर्गा प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद नगर में देर शाम तक चहल पहल बढ़ गई है। नगर के बने दुर्गा पंडालों को देखने और मां के दर्शन के लिए दूर दराज सहित भारी संख्या में लोगों के आने से देर शाम तक मेला जैसा दृश्य रहा। भक्तों के जयकारे तथा भक्तिगीतों के बजने से वातावरण भक्तिमय हो गया है। अमिला संवाददाता के अनुसार शारदीय नवरात्रि पर्व पर अष्टमी के दिन अमिला सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के दुर्गा पंडालों पर कुवारी कन्या का विधिविधान से पूजनोपरांत कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। पाश्चात्य दक्षिणा के साथ विदाई हुई।इस मौके पर समिति के अजय साहू, राजेश, हिमांशु, शेषनाथ, अनिल, बबलू,गोलू आदि शामिल रहे।
पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कहिनौर, पिपरी, रैकवारडीह, पहाड़पुर सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा पंडालों में तड़के से ही मां का पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्घालुओं की भारी भीड़ लगी रही। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के दुर्गा पंडालों में पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। कस्बा के श्री बाल दुर्गा पूजन समिति दुर्गा मंदिर, श्री दुर्गा पूजन समिति, काली जी स्थान, आदर्श बाल दुर्गा पूजन समिति सदर बाजार, श्री अंबे दुर्गा पूजन समिति साहू मार्केट सहित विभिन्न दुर्गा पंडालों पर पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्त देर रात तक मां दुर्गा का दर्शन पूजन करते रहे। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार शारदीय नवरात्र के अष्टमी के दिन सुबह से ही मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी । नगर सहित क्षेत्र के दुर्गा पंडालों सहित जानकी घाट पर दुर्गा मंदिर में पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जो देर शाम तक चलता रहा।