फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news meeting

स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर होने पर स्वस्थ्य होगें जनपदवासी: डीएम

Wed, 22 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
mau news meeting
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीएम ने समीक्षा करने के बाद डीएम ने कहाकि जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर होगी तभी जनपदवासी स्वस्थ्य होंगे। इसके लिए जरुरी है स्वास्थ्य सुविधा लोगों के समीप हो। ऐसे में महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम का पखवारा आयोजित किया जाए।
विज्ञापन

पखवारा 30 जनवरी से शुरु होकर 13 फरवरी, 2020 तक चलेगा। लोगों को रोगों के बाबत जागरूक कर उपचार के लिए प्रारंभिक अवस्था में ही चिन्हित किया जाए। बोले सरकार की मंशा है इसीलिए सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दो फरवीर से प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया जाने का निर्देश है। 24 जनवरी को पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत बालिका दिवस का आयोजन किया जाना है। ऐसे में इस तिथि पर जिले से लेकर ब्लाक स्तर पर विभिन्न तरह की गतिविधियां होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने सीएमओं को आदेश दिया कि वो सभी सीएससी और पीएससी पर डाक्टरों की उपस्थिति और दवाओं की उपलब्धता कराए। समीक्षा के दौरान बड़रांव और रानीपुर की खराब प्रगति पर संबंधित आशाओं और डाक्टरों पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त किया। बोले जन्म और मृत्यु दर का पंजीकरण आवश्यक है। इसके लिए सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम सीआरएस साफ्टवेयर उपलब्ध कराया गया है। ई-डिस्टीक्ट के माध्यम से पंजीकरण नहीं होगा, यदि ऐसा होता है तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उसे जेल भेजा जायेगा। बैठक में सीडीओ, जिला पंचायत राज अधिकारी, डीपीओ , बीएसए , डीआईओएस, जिले के सभी सीएचसी पीएसी के डाक्टर, स्वयंसेवी संगठन के प्रतिनिधिउपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed