फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news meeting

सूचना न मिलने पर बीडीसी ने किया हंगामा

Mon, 20 Jan 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
mau news meeting
रतनपुरा ब्लाक सभागार में बैठक को संबोधित करते खंड विकास अधिकारी रमेश यादव। - फोटो : MAU
रतनपुरा। क्षेत्र पंचायत की बैठक सोमवार को ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख अजीत कुमार धुसिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, मनरेगा, राज्य वित्त सहित अन्य कार्यों पर विशेष चर्चा हुई। ब्लाक प्रमुख अजीत कुमार धुसिया ने क्षेत्र पंचायत में जारी किए गए 21 लाख रुपया जारी होने की जानकारी सदस्यों को दी। बैठक की सूचना न मिलने पर कई सदस्यों ने हंगामा किया। आश्वासन मिलने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख अजीत कुमार धुसिया ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की कार्य योजना तैयार कर विकास कार्य कराएं। ब्लाक प्रमुख ने अस्पताल में दयनीय स्वास्थ्य सुविधा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को फटकार लगाया। कहा कि सीएचसी पर अंधेरे में टार्च जलाकर मरहम पट्टी की जाती है। जनरेटर नहीं चलाया जाता है। मरीजों से सुविधा शुल्क मांगा जाता है। रतनपुरा के सेक्रेटरी द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्य को गाली देने तथा बैठक की सूचना न देने का मामला उठाया गया। खंड विकास अधिकारी ने सेक्रेटरी तथा अधिकांश लोगों को सूचना न मिलने के कारण बैठक के दौरान फोन कर बुलाए जाने पर संबंधित कर्मचारी को विभागीय कार्यवाही करने का प्रस्ताव पारित बैठक में किया गया। विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि आलोक सिंह को भी बैठक की सूचना न मिलने पर हंगामा हुआ। खंड विकास अधिकारी ने तुरंत संबंधित कर्मचारियों को निलंबन किए जाने का पत्र तैयार करने का आदेश दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि करण प्रताप सिंह ने ब्लॉक परिसर में सार्वजनिक शौचालय बनवाए जाने तथा रतनपुरा बाजार, ब्लॉक तिराहा, पुलिस चौकी मोड़, स्टेशन रोड और भीमपुरा तिराहे पर स्ट्री लाइट लगवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह सिंह, जिलापंचायत सदर संजय यादव,अनिल कुमार यादव, सविता यादव, संगीता मौर्य, मुन्ना सिंह, पवन कुमार, पुष्पा यादव, सुनील कुमार सिंह, इंदल, इंद्रजीत चौहान, पिंटू यादव, बाल प्रताप, मुन्ना यादव, परमा यादव, श्री राम सिंह विनोद कुमार मौर्या रामाश्रम मौर्य रामपरवेश कनौजिया राघवेंद्र बहादुर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed