फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news meeting

40 केंद्रों से की जाएगी धान की खरीद

Wed, 25 Sep 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
mau news meeting
कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय के लिए किसानों के पंजीकरण के संबध आयोजित बैठक को संबोधित करते एडी? - फोटो : MAU
मऊ। धान खरीद की तैयारियों एवं पंजीकरण के संबंध में बुधवार को अपर जिलाधिकारी केहरि सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पहली नवम्बर 2019 से सरकारी क्रय केंद्रों से धान की खरीद की जाएगी। बताया कि धान की दो श्रेेणियां सामान्य धान 1815 रुपये प्रति कुंतल एवं ग्रेड ए धान 1835 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है। बताया किधान खरीद के लिए 40 एंजेंसियों को नामित किया गया है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिस किसान का विभागीय के पोर्टल पर पंजीकरण होगा केवल उसी किसान का धान खरीदा जायेगा। इसलिए धान खरीदने के पूर्व पंजीकरण करना अनिवार्य है। यदि कोई कृषक बगैर पूर्व पंजीकरण के धान बेंचने आता है तो धान खरीदने से पहले उसका पंजीकरण जिला स्तरीय अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी के सहयोग से कराएंगे।एडीएम ने बताया कि प्रत्येक किसान को सीबीएस अपना बैंक खाता युक्त बैंक में खुलवाना आवश्यक है। कृषकों को इस बात के लिये प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। पंजीकरण के समय किसान अपना बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड सावधानी पूर्वक भरें ताकि कोई त्रुटि न हो जिससे भुगतान संबंधी कोई कठिनाई उत्पन्न न हो। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बटाईदार का धान 100 कुंतल से अधिक न खरीदा जाए। कहा कि बटाईदार भी भू-स्वामी अथवा कृषक के गांव का ही होना चाहिए। इसके लिए वोटर आईडी , आधार कार्ड अथवा लेखपाल के स्तर से निर्गत प्रमाण पत्र मान्य होगा। अपर जिलाधिकारी ने किसानों के रजिस्ट्रेशन के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया। एडीएम ने पिछले साल अभी तक 2500 कृषकों का रजिस्ट्रेशन हुआ था तथा इस साल अभी तक लगभग 1000 ही कृषकों का रजिस्ट्रेशन मिलने पर नाराजगी जताया। रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में एएमओ दिवाकर, हेमंत सिंह,राम भवन, एमआई जाहिद कमाल पाशा, अनिल कुमार, अनुपमा त्रिपाठी, अमर दीप, राघवेंद्र पाण्डेय,वरुण कुमार सिंह,धर्म प्रकाश, रितेश मिश्र, वशिष्ठ शर्मा, सालिक राम सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed