फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   mau news meeting

लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ होगी कार्रवाई:डीएम

Fri, 26 Jul 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
mau news meeting
कलेक्ट्रेट में दिव्यांग मतदाताओ के संबध में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिप - फोटो : MAU
मऊ। जनपद के दिव्यांग मतदाताओ के संबंध में बैठक जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि विशेष कर जो हमारे जनपद दिव्यांग मतदाता हैं उनका चिन्हांकन करना है तथा इनका नाम मतदाता सूची में जोड़ना है, जो भी दिव्यांग व्यक्ति है उनका नए सिरे से नाम जोड़ने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी को निर्देश दिया कि फार्म-6 सभी दव्यांगो व्यक्तियों को भरवाएं इससे कोई भी दिव्यांग व्यक्ति छूटने न पाए। इसको भरवाने से दिव्यांगों का वैरिफिकेशन भी हो जाएगा। इसलिए इसमें गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हील चेयर, सुनने की मशीन आदि जो भी सुविधाएं है उसको निश्चित रूप से उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप जिलाधिकारी मधुबन सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed